- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Culture Minister Usha Thakur Said Woman Is The Building Power Of The World, She Will Have To Increase The Scope Of Motherhood.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ऊर्जस्विता सम्मान समारोह 2021 में मध्यप्रदेश की संस्कृति, पर्यटन और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 महिलाओं को दिया सम्मानित किया।
ऊर्जस्विता सम्मान समारोह 2021 में मध्यप्रदेश की संस्कृति, पर्यटन और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 महिलाओं को दिया सम्मानित किया।
संस्कृति, पर्यटन एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि नारी विश्व की निर्माण शक्ति है। महिलाएं जैसा चाहें, वैसा वातावरण बना सकती हैं। इस समय महिलाओं के मातृत्व का दायरा थोड़ा-सा कम हो गया है। उसे बढ़ाने की आवश्यकता है। इससे ही वह पावन कार्यों में जुटकर जीवन को सार्थक बना सकती हैं। ठाकुर तुलसी नगर भोपाल स्थित नार्मदीय समाज भवन में ऊर्जस्विता सम्मान समारोह 2021 को संबोधित कर रही थी।
अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के 10वें स्थापना दिवस पर ऊर्जस्विता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 16 महिलाओं को ऊर्जस्विता सम्मान से सम्मानित किया। इसमें भूरी बाई (आर्ट एंड कल्चर), डॉ. रूपाली बजाज (एजुकेशन), पूनम श्रोती (सोशल वर्क), श्रुति अग्रवाल (लिटरेचर), दीप्ति चौरसिया (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), शेफाली पांडेय (मीडिया), जूही गर्ग (एडमिनिस्ट्रेशन), मोना कौरव (पॉलिटिक्स), सोमा राजे (टूरिज्म), आरजे पीहू (एंटरटेनमेंट), अनुभा सिंघई (स्टार्टअप), डॉ. नीलम चौधरी (हेल्थ), पूजा प्रजापति (यंग अचीवर), दामिनी जैन (इंटीरियर डिजाइनर), मोनिका वर्मा (डिजाइनर) और माधुरी मिश्रा को लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया गया।
अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष माही भजनी ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद विशेष अतिथि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.जे. राव, सेवानिवृत्त आईएफएस डॉ. ए.के. भटटाचार्य, पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया-भोपाल चैप्टर के चेयरमैन प्रो. पुष्पेन्द्र पाल सिंह, पार्षद अमित शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया।