कटनी में दिनदहाड़े 10 लाख की चोरी: सराफा कारोबारी का सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग बाइक सवार बदमाशों ने उड़ाया

कटनी में दिनदहाड़े 10 लाख की चोरी: सराफा कारोबारी का सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग बाइक सवार बदमाशों ने उड़ाया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • The Bullion ridden Businessman Carried A Bag Full Of Gold And Silver Jewelery By The Miscreants Riding The Bike

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कटनीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

कोतवाली थाना क्षेत्र में झंडा बाजार के सराफा कारोबारी का सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग बाइक सवार दो युवक लेकर भाग गए। बैग में करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी आभूषण रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज रही है।

पुलिस ने बताया, कोतवाली थाना अंतर्गत मसुरहा वार्ड निवासी दीपचंद सोनी रोजाना की तरह बाइक से दुकान पर जा रहे थे। उनके पास सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग भी था। इस दौरान देवी माता के मंदिर के पास बाइक पार्क कर पूजा करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने बाइक पर टंगा पार कर दिया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

पुलिस को आशंका है, रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने पहले सराफा कारोबारी के गतिविधियों पर नजर रखी होगी। आरोपियों की तलाश के लिए क्षेत्र में टीम को लगाया है, लेकिन अब तक चोरों के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है।

खबरें और भी हैं…



Source link