गैरम्यादी वारंटी गिरफ्तार: 16 वर्ष पहले 16 की उम्र में किया था हत्या का प्रयास, 6 वर्षों से नहीं आ रहा था तारीख की पेशी पर, जबलपुर पुलिस ने कटनी से दबोचा

गैरम्यादी वारंटी गिरफ्तार: 16 वर्ष पहले 16 की उम्र में किया था हत्या का प्रयास, 6 वर्षों से नहीं आ रहा था तारीख की पेशी पर, जबलपुर पुलिस ने कटनी से दबोचा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Murder Attempt Was Done 16 Years Ago At The Age Of 16, The Date Of Production Was Not Coming For 6 Years, Jabalpur Police Arrested Katni.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोहलपुर पुलिस ने छह वर्ष से फरार चल रहे गैरम्यादी वारंटी को दबोचा।

  • कटनी में आरोपी ने बदल लिया था ठिकाना, नए बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया
  • बारात में डांस के दौरान धक्का लगने पर बियर की बॉटल से कर दिया था हमला

गोहलपुर पुलिस ने गैरम्यादी वारंटी को कटनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छह वर्षो से पेशी की तारीख पर नहीं आ रहा था। 16 वर्ष पहले उसने 16 की उम्र में हत्या का प्रयास किया था। डांस में धक्का लगने पर आरोपी ने बियर की बॉटल से जानलेवा वार कर दिया था।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 में कटनी निवासी चंदन चौधरी 16 वर्ष का था। चंडालभाटा में अपने दोस्त विनीत चौधरी व राजेंद्र चौधरी के साथ आया था। शादी पार्टी में डांस के दौरान धक्का लगने पर उसने टिंकू चौधरी पर बियर की बाॅटल से जानलेवा वार कर दिया था। उसके दो अन्य साथियों ने भी मारपीट की थी।
पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
गंभीर रूप से घायल टिंकू को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। घायल टिंकू के पिता की शिकायत पर धारा 307, 341, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज हुआ था। इस मामले में तीनों की गिरफ्तारी हुई थी। तारीख पेशी पर उपस्थित न होने पर कोर्ट ने 2015 में चंदन के खिलाफ गैरम्यादी वारंट जारी किया था।
बदल लिया था ठिकाना
टीआई गोहलपुर रवींद्र गौतम के मुताबिक आरोपी की तलाश में कई बार पुलिस कटनी स्थित उसके घर के पते पर गई। लेकिन वह नहीं मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि वह यहां से कहीं और चला गया है। तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी चंदन वर्तमान में कटनी स्थित न्यू बस स्टैंड के पास रहने लगा है। इस सूचना पर गोहलपुर की एक टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ले आई। आज बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link