ट्रैफिक में NO.1 बनाने की कवायद: प्रमुख मार्गो से वाहनों को हटाया … यातायात व्यवस्था सुगम बनाने की कोशिश

ट्रैफिक में NO.1 बनाने की कवायद: प्रमुख मार्गो से वाहनों को हटाया … यातायात व्यवस्था सुगम बनाने की कोशिश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात पुलिस दोपहिया वाहनों को हॉट बातें

नवागत डीआईजी मनीष कपूरिया शहर को ट्रैफिक में नंबर – 1 बनाने के लिए अधीनस्थों को कई बार यातायात व्यवस्थित करने के निर्देश दे चुके हैं। इसे लेकर यातायात पुलिस के अधिकारीयों ने विजयनगर, रानीपुरा और जवाहर चौक से अव्यवस्थित वाहनों को हटाकर चालानी कार्रवाई करना शुरू की है इससे अब आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद नजर आने लगी है। जबकि इन अधिकारियों को यह नहीं मालूम है कि अधिकतर व्यस्ततम मार्गो पर AICTSL की बसें जहां खड़ी हो जाती हैं वहीं ट्रैफिक जाम हो जाता है। यहां तक कि एंबुलेंस को निकालने में यातायात पुलिस के जवानों को पसीना आ जाता है। इधर शहर में अव्यवस्थित ट्रैफिक को लेकर डीआइजी ने फिर ने नई पहल शुरू की है। इस बार सड़क, सर्विस लाइन या दुकानों के सामने खड़े वाहनों को जब्त कर उन पर कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर एक हफ्ते ट्रायल के तौर पर लिया जाएग। इसके बाद इस कार्रवाई को सतत जारी रखा जाएगा।

रणजीत सिंह देवके, एएसपी ट्रैफिक का कहना था कि व्यस्ततम मार्गों पर शहर के व्यस्ततम इलाकों पर खड़े वाहनों को सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाकर शुभम करने की व्यवस्था खड़े वाहनों को हटाया जा रहा है। व्यापारियों से चर्चा कर नगर निगम की पार्किंग में वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इसको लेकर दोदो डीएसपी लगातार क्रेन के साथ रहकर कार्रवाई कर रहे हैं। रिव्हर साइड रोड, एबी रोड, रानीपुरा, राजवाडा और जवाहर मार्ग पर ट्रैफिक को सुगम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में ट्रैफिक पुलिस को सफलता मिली है।

खबरें और भी हैं…



Source link