दहेज उत्पीड़न के चलते दी थी जान: शादी में कम दहेज मिलने का ससुराल वाले देते थे उलाहना, अक्सर करते थे मारपीट, परेशान होकर खुद को कर दिया था आग के हवाले

दहेज उत्पीड़न के चलते दी थी जान: शादी में कम दहेज मिलने का ससुराल वाले देते थे उलाहना, अक्सर करते थे मारपीट, परेशान होकर खुद को कर दिया था आग के हवाले


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • In laws Used To Give Less Dowry In Marriage, Often Used To Fight, Got Upset And Gave Themselves To The Fire

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दहेज उत्पीड़न की आग में जल गई महिला (प्रतीकात्मक फोटो)।

  • केंट पुलिस ने मामले में पति, दोनों ननद को किया गिरफ्तार, ससुर फरार
  • 14 मार्च की देर रात मेडिकल में हुई थी महिला की मौत, चार साल पहले हुई थी शादी

दहेज उत्पीड़न के चलते 25 वर्षीय महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। केंट पुलिस ने मामले में दहेज हत्या व उत्पीड़न का मामला दर्ज करते हुए पति व दोनों ननद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ससुर फरार है।

जानकारी के अनुसार 14 मार्च को मेडिकल कॉलेज से केंट को सूचना मिली थी कि कटंगा निवासी सोनाली बेन (25) को आग से जलने की वजह से भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। केंट पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इस मामले की जांच केंट सीएसपी भावना मरावी काे मिली।
मई 2017 में हुई थी शादी, दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
सीएसपी मरावी के मुताबिक जांच के दौरान मृतिका के मायके वालों ने बयान में बताया कि सोनाली की शादी मई 2017 में राजकुमार बेन से हुई थी। शादी के बाद से ही पति राजकुमार बेन, ससुर विष्णु प्रसाद बेन और ननद बिट्टू बेन व गुडिया बेन प्रताड़ित करने लगी थीं। वे शादी में कम दहेज मिलने का उलाहना देते हुए सोनाली के साथ मारपीट करते थे। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के चलते उसने 23 फरवरी को खुद को आग के हवाले कर दिया था।
निजी अस्पताल से रेफर करने पर 14 मार्च को ले गए थे मेडिकल कॉलेज अस्पताल
पहले परिजन उसका निजी अस्पताल में इलाज कराते रहे। इसके बाद 14 मार्च को मेडिकल ले गए। वहां देर रात उसकी मौत हो गई थी। केंट पुलिस ने मामले में पति राजकुमार बेन, ससुर विष्णु प्रसाद बेन और दोनों ननदों बिट्टू बेन व गुडिया बेन के खिलाफ धारा 304बी, 498ए, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया है। ससुर को छोड़कर अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link