- Hindi News
- Local
- Mp
- The Cattle Had Gone To Graze In The Forest, The Man eating Leopard Barked, Died Before Being Taken To The Hospital.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
धार3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
युवक की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।
- पांच दिन बाद दूसरी घटना
जिले में तेंदुए के हमले की घटना थमने का नाम नहीं ले रही। बुधवार दोपहर गंधवानी के गढ़वाल वन ग्राम में युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में मौत हो गई।
गांव का रायसिंह जुवान सिंह (28) दोपहर में जंगल में मवेशी चराने गया था। इसी दौरान अचानक झाड़ियों में छुपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने उसके मुंह को बुरी तरह नोंच लिया। वह घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था। वहां से गुजरने वाले ग्रामीण उसे गंधवानी अस्पताल लाए। साथ ही, परिजन को भी सूचना दी। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शाम 5 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। सूचना पर डीएफओ अक्षय सिंह राठौर भी अस्पताल पहुंचे।
बता दें कि पांच दिन पहले गंधवानी वनग्राम के जमानिया पाड़ा के जंगल में शौच करने गए 10 वर्षीय बालक ज्ञानसिंह पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था। बालक को उसके फूफा ने तेंदुए से बचाया था। दोनों घटना की दूरी 20 किमी बताई जा रही है।
नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
चार दिन पूर्व अमझेरा के समीप तेंदुए ने 10 वर्षीय बालक पर हमला किया था। इसके एक माह पूर्व भी जंगल में मवेशी चराने गई पालिका पर हमला किया था। 4 माह पहले 7 वर्षीय बालिका कविता मुकाम पर हमला हुआ था। इसके चार माह पूर्व वनग्राम गुनियरा में पिता के साथ घर के बाहर सो रही बालिक को तेंदुआ उठाकर ले गया था। पिछले एक वर्ष में 10 से अधिक अमझेरा, गंधवानी जंगल क्षेत्र में हमले की घटनाएं हो चुकी हैं।