लकी ड्रॉ में फूहड़ डांस का VIDEO VIRAL: पुरस्कार बांटने बुलाए भाजपा के पूर्व विधायक, कार्यक्रम में फिल्मी गानों पर डांसर ने लगाए ​​ठुमके, लोगों ने उड़ाए नोट

लकी ड्रॉ में फूहड़ डांस का VIDEO VIRAL: पुरस्कार बांटने बुलाए भाजपा के पूर्व विधायक, कार्यक्रम में फिल्मी गानों पर डांसर ने लगाए ​​ठुमके, लोगों ने उड़ाए नोट



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Morena
  • BJP Leaders Called To Distribute Prizes In The Lucky Draw, Dancers Are Dancing On Film Songs In The Program, People Are Blowing Notes

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना2 घंटे पहले

कार्यक्रम में लड़की फिल्मी गानों पर ठुमके लगा रही है, वहीं लोग नोट उड़ा रहे हैं।

  • भाजपा के जिला सह प्रचार मंत्री को बताया जा रहा ऑर्गनाइजर
  • 25 फरवरी को आयोजित हुआ था कार्यक्रम

सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। जिस मंच पर यह फूहड़ डांस हो रहा है, उस पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता और पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना के फोटो वाले स्वागत बैनर लगे नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में दोनों नेताओं की मौजूदगी नहीं दिख रही। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम बीजेपी के सह प्रचार मंत्री महेश राठौर द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। इस कारण कार्यक्रम के लिए दोनों नेताओं की सहमति पर सवाल उठ रहे हैं।

डांस पर बवाल:भोपाल के नेशनल हेल्थ मिशन में महिला दिवस पर कर्मचारियों के डांस का वीडियो वायरल; मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग नहीं होने से सवाल खड़े हुए

25 फरवरी की शाम जगदम्बा पैलेस में एक साबुन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के लिए लकी ड्राॅ कार्यक्रम किया गया था। इसमें पुरस्कार वितरण के लिए बतौर अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता और पूर्व विधायक रघुराज कंषाना आमंत्रित थे। कार्यक्रम का वीडियो 20 दिन बाद अब वायरल हो रहा है। वीडियो में मंच पर एक डांसर अश्लील डांस करते दिख रही है। यही नहीं, उस पर लोग नोटों की बारिश भी कर रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद रहे लोगों की मानें, तो मौके पर पूर्व विधायक कंषाना पहुंचे थे।

सहप्रचार मंत्री बोले- मैं आयोजक ही नहीं

मामले में भाजपा के सह प्रचार मंत्री महेश राठौर ने स्वीकार किया कि वे कार्यक्रम में मौजूद थे, लेकिन वह आयोजक नहीं थे। आयोजन ‘जादूगर’ साबुन कंपनी का था। इसके मालिक उसके ही समाज के लोग हैं। इस नाते वे वहां थे। उन्होंने कहा, उन्होंने मुख्य आतिथ्य के लिए दोनों नेताओं में से किसी को आमंत्रित भी नहीं किया।

मैंने लगाई थी, कार्यकर्ता को डांटा था

जिलाध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता ने मामले में कहा है, उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। वह इसमें गए भी नहीं। रघुराज कंषाना वहां कैसे और क्यों गए, यह उन्हें नहीं पता। गुप्ता ने कहा, कुछ दिन पहले जब उन्हें वीडियो के बारे में पता चला, तो उन्होंने महेश राठौर नाम भाजपा कार्यकर्ता को डांट भी लगाई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link