Bhopal News: नर्सिंग की छात्रा ने सेना के एक जवान पर रेप का आरोप लगाया है.
Bhopal News: सेना के जवान द्वारा नर्सिंग की छात्रा से रेप करने का मामला सामने आने के बाद सेना की यूनिट को इसकी जानकारी दे दी गई है. पीड़िता ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है.
- Last Updated:
March 17, 2021, 7:01 AM IST
बागसेवनिया पुलिस के अनुसार मूलतः बालाघाट की रहने वाली 26 साल की युवती भोपाल में नर्सिंग की छात्रा है और एक निजी अस्पताल में पार्ट टाइम जॉब करती है. उसके गांव का रहने वाला अंकित जोजारे सेना में जवान है. आरोपित 11 जुलाई 2018 को भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में अपनी स्नातक की अंकसूची निकलवाने के लिए आया था. विश्वविद्यालय में अंकसूची निकलवाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह बागसेवनिया में रहने वाली छात्रा के किराये के कमरे पर पहुंचा था. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे, इस कारण छात्रा ने उसे रात में कमरे पर रुकने की इजाजत दे दी थी. आरोप है कि इस दौरान अंकित ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया की इस मामले की जानकारी सेना को दे दी गई है. जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पीड़िता का कहना है कि उस घटना के बाद आरोपित अंकित शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा. जब भी वह सेना से छुट्टी लेकर अपने घर आता था तो वह भोपाल युवती से मिलने पहुंच जाता था. लेकिन अब शादी से मुकर गया जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायात थाने में कराई. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.