IND vs ENG: रणवीर सिंह हुए कोहली की पारी के फैन, बोले- चीकू ऑन फायर

IND vs ENG: रणवीर सिंह हुए कोहली की पारी के फैन, बोले- चीकू ऑन फायर


IND vs ENG: विराट कोहली ने नाबाद 77 रन की पारी खेली. (Virat Kohli/ AP, Ranveer Singh/Instagram)

IND vs ENG: इंग्लैंड ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को आठ विकेट से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है.

नई दिल्ली. कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ने विषम परिस्थितियों से उबरते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच (India vs England) में मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में छह विकेट पर 156 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. हालांकि, बावजूद भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. जोस बटलर (Jos Buttler) के तूफानी अर्धशतक से इंग्लैंड ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को आठ विकेट से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. भले ही इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन विराट कोहली की पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है.

इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी ट्विटर पर विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. रणवीर सिंह ने विराट कोहली की तारीफ में दो ट्वीट किए. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- सबसे अच्छी टी20 बल्लेबाजी मैंने देखी! मैदान के चारों ओर शानदार शॉट्स! आदमी एक मशीन है! इसके बाद रणवीर ने एक और ट्वीट किया और उसमें लिखा- चीकू ऑन फायर.

कौन है इंग्लैंड का 360 डिग्री शॉट लगाने वाला क्रिकेटर, जिसके मुरीद हैं लक्ष्मण, गंभीर जैसे भारतीय दिग्गज

दरअसल, मार्क वुड (31 रन पर तीन विकेट) और क्रिस जोर्डन (35 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने भारत 15 ओवर में 87 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में था, लेकिन कप्तान विराट कोहली (नाबाद 77) और हार्दिक पंड्या (17) की पारियों की बदौलत टीम अंतिम पांच ओवर में 69 रन जोड़ने में सफल रही. ऋषभ पंत ने भी 25 रन का योगदान दिया.IND VS ENG: हार के बाद उखड़े विराट कोहली कहा- जीत में काम ना आने वाली पारी काम की नहीं

विराट कोहली ने वुड पर चौके के साथ खाता खोला. भारतीय टीम पावर प्ले में तीन विकेट पर 24 रन ही बना सकी. कोहली ने 16वें ओवर में आर्चर पर चौके और छक्के के साथ रन गति में इजाफा करने का प्रयास किया. इसी ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा हुआ. कोहली ने अगले ओवर में जोर्डन पर छक्के और चौके के साथ 37 गेंद में 27वां अर्धशतक पूरा किया और फिर वुड को निशाना बनाते हुए उन पर लगातार दो छक्के और एक चौका मारा.

बता दें कि इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण राज्य और स्थानीय अधकारियों के साथ चर्चा के बाद सीमित ओवरों के चरण के बाकी सभी मैचों को स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में कराने का फैसला किया. सीरीज का चौथा मैच इसी मैदान पर अब गुरुवार (18 मार्च) को खेला जाएगा.








Source link