- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Jhabua
- The Woman Was Beaten Fiercely By Kicking And Lathis; The Only Fault Of The Woman Begging For Mercy Was That She Had Returned To Gujarat With Her Brother in law Without Telling Her Husband.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आलीराजपुर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महिला को घेरकर मारते उसी के परिवार वाले
- प्रेम प्रसंग की शंका में रिश्तेदार मारते रहे और कुछ लोग वीडियो बनाते रहे
- चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र के एरण गांव की घटना, पुलिस ने सामान्य धाराओं में दर्ज किया केस, आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी
गुजरात मजदूरी करने गई एक महिला को पति को बिना बताए देवर के साथ गांव लौटकर आना महंगा पड़ गया। देवर के साथ प्रेम प्रसंग होने की शंका में मायके वाले महिला के ससुराल पहुंचे और उसे सरेआम लात, घुंसों, लाठियों से बुरी तरह पीटा गया। गांव वाले भी तमाशबीन बनकर पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर सामान्य धाराओं में केस दर्ज कर खानापूर्ती कर ली। घटना 11 मार्च को चंद्रशेखर आजाद नगर थाने के एरण गांव की है। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कनु बाई पति संधु निवासी ग्राम एरण करीब एक साल पहले अपने पति, बच्चों और देवर के साथ मजदूरी करने गुजरात गई थी। करीब 10 दिन पहले कनु बाई अपने पति को बिना बताए देवर के साथ एरण वापस आ गई थी लेकिन यह बात उसके मायके वालों को बुरी लगी और उन्हें देवर के साथ उसका प्रेम प्रसंग होने की शंका हुई। इसी बात से नाराज मायके वाले एरण पहुंचे और घर से निकाल कर महिला को सरेआम लाठियों से पीटा गया।
करीब 4 से 5 लोग महिला को पीट रहे हैं। कुछ लोग उसे जमीन पर लेटा कर उसे पैर से कुचल रहे हैं। एक व्यक्ति उसे लाठियों से बुरी तरह पीट रहा है। महिला जोर-जोर से रोते हुए रहम की गुहार लगा रही है लेकिन वो जितना रो रही है उसे उतनी ही बुरी तरह से पीटा और घसीटा जा रहा है। कुछ लोग महिला के पैर और हाथ पकड़ रहे और कुछ लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं। महिला को पकड़ने वाले एक युवक की भी कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं।
टीम भेजी है, आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे
थाना प्रभारी कैलाश बारिया का कहना है कि केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। आलीराजपुर SP विजय भागवानी ने कहा कि महिला के साथ उसके सगे रिश्तेदारों ने मारपीट की है। धाराएं सही लगी है। टीम बनाकर भेजी है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आलीराजपुर में अत्याचार की घटनाएं
बता दें जिले में ये इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई महिला व युवतियों के साथ इस तरह सरेआम मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। ग्रामीण बकायदा इन घटनाओं का वीडियो बनाकर वायरल भी करते हैं। – इससे पहले फरवरी 2020 में सोंडवा थाना क्षेत्र में लड़के के साथ भाग जाने की शंका में एक नाबालिग लड़की की चौराहे पर पिटाई कर उसके बाल काट दिए गए थे। – 16 फरवरी 2020 में भी एक मामला सामने आया था। चांदपुर थाना क्षेत्र के एक फलिए में जीजा और साली को पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। फरियादी को लड़की भगाने के बाद सौदे के 25 हजार रुपए नहीं देने पर पीटा गया था। – जनवरी 2020 में उदयगढ़ थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को महिला के साथ प्रेम प्रसंग की शंका में गांव वालों ने पहले बांध कर पीटा और फिर उसे निर्वस्त्र कर घुमाया था। इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी तो हुई लेकिन सामान्य धाराएं होने के कारण कुछ ही दिनों में जमानत मिल गई थी।