कार्रवाई की मांग: देह व्यापार कर रही महिला का अवैध निर्माण तोड़ने व गांव से हटाने की मांग

कार्रवाई की मांग: देह व्यापार कर रही महिला का अवैध निर्माण तोड़ने व गांव से हटाने की मांग


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Demand For Breaking Illegal Construction Of A Woman Doing Body Trade And Removing It From The Village

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

डीएसपी नीलम चौधरी को ज्ञापन देने के बाद महिलाएं एसपी विवेक सिंह से भी मिली।

  • मोरटक्का के 3 दर्जन लोग एसपी से मिले, कहा 2017 से कर रहे शिकायत, हमारे बच्चों पर भी पड़ रहा गलत प्रभाव

खेड़ी घाट मोरटक्का में पांच साल से मुख्त्यारा बलवाड़ा की एक महिला देह व्यापार करवा रही है। उसके कृत्य से पूरा गांव परेशान है। मंगलवार को विरोध करने पर महिला ने गांव के लोगों से विवाद किया। जब उसे थाने ले गए तो महिला ने वहां पर भी लोगों के साथ गाली-गलौज कर पुलिस के सामने धमकियां दी।

बुधवार दोपहर मोरटक्का के तीन दर्जन लोग एसपी विवेक सिंह से शिकायत करने कार्यालय पहुंचे। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थीं। ग्रामीणों ने डीएसपी नीलम चौधरी को ज्ञापन पढ़कर सुनाया। इसके बाद एसपी विवेक सिंह को पूरे मामले की शिकायत की। महिलाओं ने कहा कि पांच साल से संबंधित महिला की शिकायत कर रहे हैं। हमारे बच्चे बड़े हो रहे हैं, उन पर गलत प्रभाव पड़ रहा है।

बलवाड़ा गांव की महिला मोरटक्का में रहकर बाहर की लड़कियों को देह व्यापार के लिए बुलाती है। ओंकारेश्वर की लॉज-होटलों में भी महिला द्वारा लड़कियों को भेजा जाता है। उसका पता पूछते हुए लोग हमारे घरों में घुस जाते हैं। डर की वजह से हम लोग दिन में भी दरवाजा बंद रखते हैं। एक महिला के कारण पूरा गांव बदनाम हो रहा है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा गांव उग्र आंदोलन करेगा। महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link