- Hindi News
- Local
- Mp
- : Shivraj Singh Chouhan | Madhya Pradesh School Reopening For 1st To 8th Class; MP CM Decision Today In Review Meeting
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
प्रदेश में 8वीं तक के स्कूल 1 अप्रैल से खुलेंगे या नहीं? देर शाम मंत्रालय में होने वाली करोना की समीक्षा बैठक में तय होगा।
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहा ने कहा- समीक्षा बैठक में करेंगे फैसले पर पुर्नविचार
- नए शिक्षण सत्र से प्राइमरी व मिडिल स्कूल खोलने की तैयारी कर रहा था शिक्षा विभाग
प्रदेश में कारोना संक्रमण की तेजी बढ़ रही रफ्तार के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में 1 अप्रैल से 8वीं तक के स्कूल खोलने को लेकर संशय है। इसको लेकर गुरुवार को देर शाम मंत्रालय में होने वाली समीक्षा बैठक में फैसला होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बैठक में प्राइमरी और मिडिल स्कूल 1 अप्रैल से खोलने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाएगा। हालांकि उन्होंने पूर्व में लिए गए निर्णय को वापस लेने (रोलबैक) के संकेत दे दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह कहा कि कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार कुछ और सख्त कदम उठा सकती है। इंदौर और भोपाल के अलावा प्रदेश के 9 अन्य जिलों में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से हालात बिगड़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राइमरी व मिडिल स्कूल फिलहाल बंद रखने का फैसला बैठक में लिया जा सकता है।
बता दें कि मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से पहली से आठवीं तक के स्कूल फिर से खुलने की तैयारी स्कूल शिक्षा विभाग ने कर ली थी। यही वजह है कि कि नए शिक्षण सत्र के लिए सभी स्कूलों में दाखिला शुरू हो गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि ज्यादा दिन तक बच्चों को घर में बैठाकर रख नहीं सकते।
परमार ने इंदौर और भोपाल में बढ़ रहे कोरोना केस के चलते स्कूल खोलने का फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी पर छोड़ने की बात कही थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कोरोना कंट्रोल नहीं हुआ, तो हम फिर आगे निर्णय लेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में 8वीं तक के स्कूल को बंद किए लगभग एक साल पूरा हो गया है।
9वीं से 12वीं तक के स्कूलों का समय 2 घंटे बढ़ाया था
राज्य शासन ने 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों का समय 2 घंटे बढ़ा दिया है। इस संबंध में लोक शिक्षण आयुक्त जयश्री कियावत ने पिछले सप्ताह आदेश जारी किए थे। आदेश में कहा था कि कोरोना संक्रमण के कारण 6 माह तक स्कूलों में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो सकी हैं। जिससे स्टूडेंट़्स की पढ़ाई प्रभावित हुई है। अब परीक्षाओं का समय भी निकट है। इसे ध्यान में रखते हुए हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री स्कूलों का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे किया गया था।