- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Section 144 Is Applicable On The Revenue Boundaries Of Sagar District, Travelers Coming From Maharashtra Will Be Screened
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बगैर मास्क बाजार में घूमने वालों पर कार्रवाई करती हुई प्रशासन की टीम।
- बड़े मेले प्रतिबंधित, मॉस्क लगाना अनिवार्य, बाहर से आने वालों को होना पड़ेगा सात दिन क्वारंटाइन
कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन और लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सागर अलर्ट हो गया है। जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए जिले की राजस्व सीमाओं पर धारा-144 लागू कर दी है। साथ ही महाराष्ट्र से आने वाले हर यात्री की स्क्रीनिंग कराने और सात दिन तक क्वारंटाइन रखने के आदेश जारी किए हैं। जिला दंडाधिकारी दीपक सिंह ने राजस्व सीमाओं पर धारा-144 लागू करने के आदेश जारी किए। आदेश में कहा महाराष्ट्र राज्य के जिलों से आने वाली बसों और ट्रेनों से जिले में आने वाले सभी यात्रियों की बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। इसके साथ ही महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों को सात दिनों के लिए होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी जाए। नगरीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यक कार्रवाई करेंगी। वहीं जिला और तहसील मुख्यालय में कोई भी बड़े मेले व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।
दुकान के बाहर बनाएं गोले, मास्क लगाना अनिवार्य
जिला दंडाधिकारी ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दुकानदारों को आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा जिले के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए दुकान के बाहर गोले बनाएं जाएं। प्रतिष्ठान पर व्यापारी मास्क, सेनेटाइजर रखेंगे, संक्रमण से बचाव के लिए प्लास्टिक शील्ड लगाएंगे। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर सभी नागरिक अनिवार्य रूप से मास्क लगाएंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ धारा 188 व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अब तक 5604 मरीज मिले, मार्च में 174
कोरोना रिटर्न होने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की संख्या में बढ़ोतरी आई है। मार्च में अब तक 174 मरीज मिल चुके हैं। वहीं जिले में अब तक कुल 5604 कोरोना मरीज मिले हैं। लगातार सामने आ रहे मरीजों को देखते हुए प्रशासन ने बाजार में सख्ती शुरू कर दी है। बगैर मास्क घूमने वाले और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रोको-टोको अभियान के तहत शहर के मुख्य बाजार, चौराहों पर पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों को समझाइश देकर जुर्माने की कार्रवाई कर रही है।