Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवाएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
निमाड़ के वीर सपूत महेश प्रजापति के शहीद होने पर जय हिंद डिफेंस नि:शुल्क ट्रेंनिग ग्रुप ने सुबह श्री गुरु गोविंदसिंह स्टेडियम में श्रद्धांजलि देकर 2 मिनट का मौन रखा। भारतीय सेना में कर्तव्य पथ पर रहते हुए दुर्घटना में उनका दुखद निधन हो गया था।
अध्यक्ष प्रभु मसानी ने बताया कि महेश प्रजापति दीवाल पंधाना के रहने वाले थे। पंधाना, छैगांव सहित पूरे जिले के 120 युवा सेना भर्ती, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अनिल पाटिल, ट्रेनर संदीप, अमरजीत कुमार, डॉ कृष्णा वास्कले, शुभम, सचिन , कृष्णा, अनिता, प्रीति, मोनिका कल्पना सहित अन्य युवा शामिल हुए।