पति के संदेह पर आत्महत्या का प्रयास: डायल-100 ड्राइवर की पत्नी ने तिलवारा पुल से लगाई छलांग, नाविकों ने बचाया, पति के संदेह करने से पहुंची थी जान देने

पति के संदेह पर आत्महत्या का प्रयास: डायल-100 ड्राइवर की पत्नी ने तिलवारा पुल से लगाई छलांग, नाविकों ने बचाया, पति के संदेह करने से पहुंची थी जान देने


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Wife Of Dial 100 Driver Jumps Off Tilwara Bridge, Sailors Rescued, Reached Her Life Due To Suspicion Of Husband

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

तिलवारा थाने में पति से प्रताड़ित संध्या को समझाते हुए टीआई सतीष पटेल।

  • तिलवारा क्षेत्र की घटना, काउंसलिंग के बाद महिला को पति के साथ भेजा गया
  • अधारताल क्षेत्र की रहने वाली है महिला, पति से अक्सर होता है विवाद

डायल-100 के ड्राइवर के संदेह ने उसकी पत्नी को आत्महत्या की कोशिश करने के लिए मजबूर कर दिया। महिला ने तिलवारा पुल से गुरुवार को छलांग लगा दी। संयोग ठीक था कि पुल के नीचे मौजूद नाविकों ने उसे बचा लिया। तिलवारा पुलिस ने काउंसलिंग के बाद महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार अधारताल कंचनपुर निवासी संध्या विश्वकर्मा का पति डायल 100 वाहन में ड्राइवर है। वह पत्नी संध्या पर शक करता है। इसे लेकर आए दिन उनके घर में विवाद होता था। पति के रोज-रोज के विवाद से त्रस्त होकर संध्या तिलवारा पहुंची। उसने छोटे पुल से छलांग लगा दी। संख्या के छलांग लगाते ही घाट पर मौजूद नाविकों ने बचा लिया। वह अर्द्धबेहोशी की हालत में थी।
तिलवारा थाने से संध्या को अधारताल भेजा गया
महिला के छलांग लगाने की खबर मिलते ही तिलवारा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संध्या को लेकर थाने पहुंची। वहां संध्या ने आपबीती बताई। बोली की साहब अब वह जीना नहीं चाहती है। पति के संदेह और रोज-रोज के विवाद से वह तंग आ चुकी है। इसके बाद तिलवारा पुलिस ने डायल-100 ड्राइवर उसके पति को बुलाकर संध्या को साथ रवाना किया। संध्या को अधारताल थाने ले जाया गया। वहां काउंसलिंग के बाद संध्या को पति के साथ घर जाने दिया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link