बहाने नहीं मास्क लगाइए: राजधानी में नाइट कर्फ्यू के दो घंटे बाद ही सड़क से लेकर अस्पताल, रेलवे स्टेशन तक लापरवाही शुरू, पूछने पर बनाने लगे बहाने

बहाने नहीं मास्क लगाइए: राजधानी में नाइट कर्फ्यू के दो घंटे बाद ही सड़क से लेकर अस्पताल, रेलवे स्टेशन तक लापरवाही शुरू, पूछने पर बनाने लगे बहाने


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Two Hours After The Night Curfew In The Capital, Negligence Started From The Road To The Hospital, To The Railway Station, On The Pretext Of Making Excuses.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर अरेरा कॉलोनी की तरफ की दो पहिया पार्किंग स्टैंड पर कर्मचारी बिना मास्क के बैठे हुए। इनके पूछा मास्क क्यों नहीं लगाया तो जवाब मिला कि अभी हाथ मुंह धोकर आया हूं।

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है। इसको लेकर राजधानी में बुधवार रात 10 बजे से 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया। नाइट कर्फ्यू खत्म होने के दो घंटे बाद ही भोपाल की सड़क से लेकर अस्पताल, रेलवे स्टेशन तक लोग कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह नजर आए। इनके द्वारा ना तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जा रहा । ना ही मास्क पहन रहे। जब लोगों से इसका कारण पूछा तो उनके बहाने भी पहले से तैयार थे। कोई बोला मास्क भूल आया तो कोई गले में लगा गमछा दिखा कर बोला नीचे आ गया।

10 नंबर मार्केट चौराहा

यहां पर सुबह ही चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। यहां किसी ने भी मास्क नहीं पहना था। यह स्थिति हर दिन रहती है। यहां चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले लोग भी बिना मास्क के दिखाई दिए। यहां पर लोगों से पूछा तो बोले हम भूल गए।

बोर्ड ऑफिस चौराहा

चौराहे पर पैदल और दोपहिया वाहन चलाने वाले लोग कई लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। यहां पर बीसीएलएल बस लेकर मण्डीदीप से जवाहर चौक तक चलने वाली बस में भी लोग बिना मास्क के बैठे दिखे। हद तो यह है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने भी मास्क नहीं पहना था। नीली बस के कंडक्टर से मास्क न पहनने का कारण पूछा तो जवाब में गले में लपटा गमछा दिखा कर बोला कि नीचे हो गया।

हबीबगंज रेलवे स्टेशन

स्टेशन परिसर में लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। किसी ने लगाया तो वह भी दाढ़ी पर पहना था। नाक और मुंह खुले हुए थे। स्टेशन से आने-जाने वाले कई लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। वहीं, अरेरा कॉलोनी की तरफ दो पहिया वाहन की पार्किंग में बैठे कर्मचारी भी बिना मास्क थे। जब उनसे पूछा कि मास्क क्यों नहीं लगाया तो जवाब दिया कि अभी हाथ मुंह धोकर आया हूं।

फ्लू क्लीनिक जेपी अस्पताल

यहां पर फीवर क्लीनिक के सामने सोशल डिस्टेसिंग के लिए गोले बनाए गए है। इसके बावजूद कोरोना की जांच कराने आए संदिग्ध लोग सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करते दिखे। यहां जांच कराने आने वाले लोगों ने ठीक से मास्क भी नहीं लगाए थे। यह स्थिति आजकल रोजाना देखने को मिल रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link