मक्सी पुलिस की कार्रवाई: 4 जवानों के साथ 25 से ज्यादा जुआरियों को पकड़ने के लिए पहुंची मक्सी पुलिस, नतीजा- 20 भाग निकले

मक्सी पुलिस की कार्रवाई: 4 जवानों के साथ 25 से ज्यादा जुआरियों को पकड़ने के लिए पहुंची मक्सी पुलिस, नतीजा- 20 भाग निकले


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • जुए के अवैध कारोबार पर पुलिस की यह कैसी कार्रवाई, बाइक लेकर लौट गई

मक्सी पुलिस थाने के 4 जवान मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर शाम 25 से ज्यादा जुआरियों को पकड़ने के लिए निकल पड़े। नतीजा मौके पर जुआ खेल रहे 25 से ज्यादा जुआरियों में से 20 भाग निकले और पुलिस के हाथ सिर्फ 6 जुआरी और 4400 रुपए की रकम लग पाई। जुआरी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गए। मक्सी पुलिस के जवान मौके से 12 बाइक जब्त कर थाने ले आए। शाम 5 से 6 के बीच हुई इस कार्रवाई की किसी को भनक तक नहीं लगने दी।

मक्सी थाने के टीआई मनीष दुबे ने बताया मुखबिर से कुछ जुआ के खेलने वालों की सूचना मिली थी जिस पर मक्सी थाने के एक एएसआई और जवानों को कार्रवाई के लिए भेजा था। दिलोदरी के जंगल मे बने ऊंचे टीले पर जुआ खेल रहे जुआरी पुलिस को देखते ही ऊंचाई का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन फिर भी पुलिस जवान 6 जुआरियों को पकड़ने में कामयाब हो गए। मौके पर मक्सी पुलिस को 12 बाइक भी मिली जिन्हें पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया।

लाखों का खेला जा रहा था दांव-मंगलवार शाम हुई इस कार्रवाई में उक्त जुए के अड्डे पर लाखों का दांव खेला जा रहा था। इसमें मक्सी, तराना, शाजापुर और आसपास के 25 से ज्यादा जुआरी लाखों रुपए से जुआ खेल रहे थे, लेकिन मक्सी पुलिस मौके से सिर्फ 4400 रुपए ही जब्त कर सकी। मक्सी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद पूरे शहर में 3 लाख का जुआ पकड़ने की चर्चा चलती रही। हालांकि मामले को लेकर मक्सी पुलिस ने तर्क दिया की ऊंचाई का फायदा उठाकर 20 से ज्यादा जुआरी पैसे लेकर भागने में कामयाब हो गए।

जुआरियों और बाइक को छुड़ाने मशक्कत करते रहे नेता
मक्सी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद जुआरियों को छुड़ाने और मौके से भागे जुआरियों की बाइक छुड़ाने के लिए मक्सी, शाजापुर और तराना क्षेत्र के नेता रातभर पुलिस से हुज्जत करते रहे। कइयों ने जिले के बैठे बड़े नेताओं तक को फोन भी घुमाया, लेकिन उज्जैन एडीजी योगेश देशमुख द्वारा जुए-सट्टे और मादक पदार्थों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशों की वजह से नेताओं की मक्सी थाने के टीआई मनीष दुबे के आगे एक ना चली। ना जुआरी छूटे ना उनकी बाइक। रात में ही मक्सी पुलिस ने 6 जुआरियों पर धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जब्त 12 बाइक पर कार्रवाई कर दी।

खबरें और भी हैं…



Source link