Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- हबीबगंज से रीवा के बीच 26 से 31 मार्च तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सागर में रहेगा स्टॉपेज
कोरोना काल के बीच त्योहारों पर ट्रेनों में उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने हबीबगंज से रीवा के बीच दो होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें 26 से 31 मार्च तक अलग-अलग दिन चलेंगी। सबसे खास बात स्पेशल ट्रेनें चलने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद ज्यादा रहेगी।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 02175 हबीबगंज-रीवा होली स्पेशल 26 से 28 मार्च तक चलेगी। यह गाड़ी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हबीबगंज स्टेशन से रात 10.55 बजे रवाना होकर सागर स्टेशन रात 3.05 बजे आएगी और दूसरे दिन रीवा सुबह 9 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 02176 रीवा-हबीबगंज होली स्पेशल 27 और 28 मार्च को चलेगी। यह गाड़ी शनिवार, रविवार को रीवा स्टेशन से रात 8.45 बजे निकलकर सागर स्टेशन शाम 4.45 बजे आएगी और हबीबगंज स्टेशन 11 बजे पहुंचेगी।
इसके अलावा गाड़ी नंबर 02178 रीवा-हबीबगंज होली स्पेशल 30 और 31 मार्च मंगलवार, बुधवार को रीवा स्टेशन से रात 10.15 बजे निकलकर सागर स्टेशन रात 3.50 बजे और हबीबगंज सुबह 8 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी नंबर 02177 हबीबगंज-रीवा होली स्पेशल 31 मार्च बुधवार को हबीबगंज स्टेशन से शाम 7.15 बजे रवाना होकर सागर रात 12.47 बजे और सुबह 9.10 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
यहां बता दें अनलॉक के बाद शुरू हुआ रेल यातायात के बाद भी सागर स्टेशन पर ट्रेनें पटरी पर नहीं आ पाई हैं। इस समय अप-डाउन की करीब 22 गाड़ियां स्टेशन पहुंच रही हैं। जबकि लॉकडाउन के पहले सामान्य दिनों में अप-डाउन की करीब 64 गाड़ियां स्टेशन आती थीं।