सैलरी 30 हजार और रिश्वत मांंगी 4 लाख: धार में पटवारी ने नामांतरण के लिए मांगी थी घूस, 50 हजार रुपए लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

सैलरी 30 हजार और रिश्वत मांंगी 4 लाख: धार में पटवारी ने नामांतरण के लिए मांगी थी घूस, 50 हजार रुपए लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Patwari Had Asked For Bribe To Convert In Dhar, Lokayukta Arrested 50 Thousand Rupees

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

धार18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धार जिले में लोकायुक्त ने पटवारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। पटवारी ने नामांतरण के लिए 4 लाख रुपए की घूस मांगी थी। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त पुलिस से की थी। पटवारी की सैलरी 30 हजार रुपए प्रतिमाह है।

सरदारपुर तहसील के राजोद निवासी प्रकाश सिर्वी के पिता कचरा सिर्वी की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रकाश ने अपनी मां सहित पांच भाइयों के नाम जमीन नामांतरण के लिए तहसील में आवेदन दिया था। हल्का नंबर 2 के पटवारी मोहम्मद रफीक इसके बदले 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगने लगा।

इसके बाद प्रकाश ने लोकायुक्त डीएसपी आनंद यादव ने शिकायत की।इसके बाद लोकायुक्त ने गुरुवार को राजोद में शासकीय कार्यालय से आरोपी मोहम्मद रफीक पटवारी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

खबरें और भी हैं…



Source link