ऑयन माॅर्गन 100 टी20 मैच खेलने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेट खिलाड़ी बने हैं.
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew flintoff) ने ऑयन मॉर्गन (Eoin morgan) को लेकर बड़ा बयान दिया है. मॉर्गन की कप्तानी में इंग्लिश टीम टी20 सीरीज (India vs England) में 2-1 से आगे चल रही है.
एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरी राय में इंग्लैंड के सबसे बड़े आधुनिक कप्तान के रूप में मॉर्गन ने ऐसा कुछ किया है, जो कोई और कभी नहीं कर सकता. हमने हमेशा टेस्ट क्रिकेट में सफलता हासिल की है और हम अब भी करते हैं. लेकिन उन्होंने सफेद गेंद क्रिकेट में आखिरकार एक पहचान दी है और लगातार अच्छा कर रहे हैं।’ फ्लिंटॉफ ने बेन स्टोक्स के ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिसमें बेन स्टोक्स ने ऑयन मॉर्गन को महान बताया है. बेन स्टोक्स ने लिखा, “मॉर्गन ने इंग्लैंड के सफेद गेंद क्रिकेट को बदल दिया. एक महान रोल मॉडल, एक महान कप्तान और एक बेहतर इंसान.’
चार छक्के के बाद बेन स्टोक्स को दिया था सहारा
बेन स्टोक्स ने उस फोटो को भी शेयर किया है, जब उन पर विंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट ने चार छक्के लगाए थे. इस कारण इंग्लिश टीम 2016 का टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला हार गई थी. इसके बाद मॉर्गन स्टोक्स को संभालने गए थे. विंडीज ने दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. वहीं इंग्लैंड ने एक बार 2010 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप भारत में होना है. इंग्लिश टीम टी20 की नंबर-1 टीम है और वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार भी है.यह भी पढ़ें: EXPLAINER: भारत ही नहीं, टॉप-7 टीमों को पसंद है टारगेट, पहले बैटिंग करने पर हारती हैं ज्यादा मैच
यह भी पढ़ें: IND VS ENG: अहमदाबाद की पिच पर क्यों खुलकर नहीं खेल पा रहे टीम इंडिया के खिलाड़ी?
सिर्फ 4 खिलाड़ी 100 से अधिक टी20 मैच खेल सके हैं
इस हफ्ते की शुरुआत में ऑयन मॉर्गन इंग्लैंड के लिए 100 टी20 मैच खेलने वाले पहले और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बने थे. इस उपलब्धि के पहले टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऑयन मॉर्गन को लेकर एक भाषण दिया था, इस दौरान मॉर्गन रो पड़े थे. तीसरा मुकाबला जीतने के बाद ऑयन मॉर्गन ने कहा था कि मैं ईमानदारी से कहूं तो उसने मुझे रोने पर मजबूर कर दिया था. 100 मैच खेलना एक बड़ी उपलब्धि है. मैं लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं.