IND vs ENG, 4th T20I: प्लेइंगXI, मौसम-पिच का मिजाज, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, जानें सबकुछ यहां

IND vs ENG, 4th T20I: प्लेइंगXI, मौसम-पिच का मिजाज, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, जानें सबकुछ यहां


नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार (18 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा. सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड 2-1 के आगे चल रहा है. पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने आठ विकेट से जीता था. इसके बाद दूसरा मैच भारत ने 7 विकेट से जीता था. तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने एक बार फिर से 8 विकेट से बाजी मारी थी. भारतीय खिलाड़ी आज चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेंगे. भारतीय टीम साथ ही चाहेगी कि अगर वह टॉस गंवाती है तो यह मैच के नतीजे में निर्णायक साबित नहीं हो. मौजूदा सीरीज में अब तक टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने आसान जीत दर्ज की हैं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली हालांकि लगातार अच्छे प्रदर्शन की जरूरत पर जोर देते रहे हैं. उनका कहना है इस साल घरेलू सरजमीं पर होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए टीम लक्ष्य का पीछा करे या पहले बल्लेबाजी करे, उसे अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है. भारत की तरह इंग्लैंड भी हर तरह के हालात में जीत दर्ज करना चाहता है और टीम पिछले मैच में जीत से उत्साहित होगी.

भारत की संभावित प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा, ईशान किशन, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल.IND vs ENG: अहमदाबाद की पिच पर क्यों खुलकर नहीं खेल पा रहे टीम इंडिया के खिलाड़ी?

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI:
जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), जॉनी बेयरेस्टो, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, ऑयन मॉर्गन (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, सैम कुरेन, आदिल राशिद, क्रिस जोर्डन, मार्क वुड.

कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट?
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर देख सकते हैं.

कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच 18 मार्च (गुरुवार) को खेला जाएगा.

कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा क्रिकेट ग्राउंड) में खेला जाएगा.

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी तेज की, दो बड़ी टीमों से खेल सकती है सीरीज

कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे शुरू होगा. टॉम शाम 6.30 पर होगा.

कैसी रहेगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच
रिनोवेशन के बाद यह पहला मौका है, जब नरेंद्र मोदी स्टेडिय में टी20 मैच हो रहे हैं. हालांकि, इस मैदान पर जनवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉक आउट मैच खेले जा चुके हैं. इस मैदान की पिच स्पिनरों की मददगार नजर आ रही है. 160 से अधिक का स्कोर इस विकेट पर एक अच्छा प्रतिस्पर्धी स्कोर है.

कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम
अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि, शाम के वक्त 26-33 डिग्री तापमान होने की वजह से मौसम सुहाना होगा. आर्द्रता 38 फीसदी होगी. इस मैच में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.

टॉस जीतने वाली टीम को क्या लेना चाहिए फैसला
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में टॉस अहम भूमिका निभा रहा है. पिच और मौसम की रिपोर्ट के हिसाब से टॉस जीतने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए.





Source link