कोरोना अपडेट: कोरोना स्ट्रेन में बदलाव के संकेत, नौ दिन में कोरोना ने शतक पार कर लिया

कोरोना अपडेट: कोरोना स्ट्रेन में बदलाव के संकेत, नौ दिन में कोरोना ने शतक पार कर लिया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना संक्रमण ने नौ दिन में शतक पार कर लिया। 122 पॉजिटिव मिले। इनमें 105 एक्टिव केस है। 27 गंभीर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। एक मरीज की गुरुवार दोपहर मौत हो गई। पॉजिटिव 2 और संदिग्ध वार्ड में निगेटिव रिपोर्ट वाले तीन मरीजों की हालत चिंताजनक हैं। तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या संक्रमण के स्ट्रेन में बदलाव के संकेत हैं। इसीलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल भेजने की तैयारी की जा रही है।

गुरुवार कोरोना संक्रमित सूरजकुंड निवासी माया पति कन्हैया की मौत हो गई। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 64 हो गई। 23 दिसंबर के बाद 18 मार्च को कोरोना से मरीज के मौत का पहला प्रकरण सामने आया। इधर, मरीजों की स्थिति खराब होने पर डॉक्टरों द्वारा एनेस्थिसिया विशेषज्ञ को बुलाने के लिए भेजे गए कॉल पर डॉक्टर ने आने से मना कर दिया। बाजार में बढ़ रही भीड़ और लापरवाही बीमारी को बढ़ाने का कारण बन रही है। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर महाराष्ट्र से हर दिन 500 से अधिक यात्री आ रहे हैं। जिनकी जांच तो दूर स्क्रीनिंग और रिकार्ड भी नहीं रखा जा रहा है।

इधर, 1 से 18 मार्च तक जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 151 हो गई। इसमें से सबसे अधिक संक्रमित शहरी क्षेत्र के 90 फीसदी शामिल हैं। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में सन गली के एक परिवार में ही 4 लोग पॉजिटिव मिले। जबकि जनवरी में 97 और फरवरी में सिर्फ 52 संक्रमित मरीज मिले थे।

जांच: शासन के आदेश आरटीपीसीआर से करे 70 फीसदी सैंपल की जांच
संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में इजाफा हाेने के बाद शासन ने स्वास्थ्य विभाग को जांच की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए हैं। मरीजों में संक्रमण की पुष्टि के लिए 70 फीसदी सैंपल की जांच आरटीपीसीआर से करने आदेश दिए हैं। इसमें मरीजों की सैंपलिंग के साथ ही नए मरीजों के कांटेक्ट ट्रेसिंग में यात्रा, व्यवसाय और संक्रमण के स्रोत की जानकारी जुटाने के निर्देश भी दिए हैं।

तैयारी: कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अस्पताल में बढ़ाए ऑक्सीजन बेड
शासन ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल में वार्ड में अतिरिक्त बेड की तैयारी के आदेश दिए हैं। फिलहाल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के ए-ब्लॉक में कोरोना के मरीजों के लिए 90 बेड वाले वार्ड में इलाज चल रहा है। मरीजों के लिए 90 बेड का एक फ्लोर रिजर्व है। पूरे ब्लॉक में 350 से ज्यादा बेड ऑक्सीजन सिस्टम युक्त है।

सख्ती: सीएम का आदेश शनिवार से महाराष्ट्र आने -जाने वाली बसों पर रोक
सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गुरुवार को कोरोना संक्रमण की समीक्षा की। चौहान ने अधिकारियों से कहा शनिवार से महाराष्ट्र आने-जाने वाली बसों पर रोक लगाए। स्टेशन पर आने वाले महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों के यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रिकार्ड रखे। बैठक में कलेक्टर अनय द्विवेदी, सीएमएचओ डॉ.डीएस चौहान, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ.योगेश शर्मा सहित अधिकारी शामिल रहे।

मेडिकल का दूसरा छात्र भी कोरोना पॉजिटिव
मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस का संक्रमण पैर पसार रहा है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में कॉलेज के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का दूसरा छात्र भी पॉजिटिव हो गया। इससे पहले एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का एक छात्र कोरोना संक्रमित हुआ था। इधर, कॉलेज में विद्यार्थियों की सुरक्षा करने की बजाय प्रबंधन ने 22 मार्च से होने वाली आंतरिक परीक्षा के समय में बदलाव कर 18 मार्च गुरुवार से शुरू कर दी। विद्यार्थियों ने बताया कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षा के समय में बदलाव की जानकारी 17 मार्च को केवल 24 घंटे पहले दी। कॉलेज में 28 मार्च तक चलने वाली परीक्षा रविवार को भी होगी। इसमें दो विद्यार्थियों के संक्रमित होने के बाद हॉस्टल व परिसर को सैनिटाइज नहीं किया।

स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल भेजेंगे
कोरोना के स्ट्रेन में अभी आ रहे मरीजों की संख्या बदलाव का संकेत है। स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल भेजेंगे। बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। अनावश्यक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। -डॉ.योगेश शर्मा, जिला महामारी विशेषज्ञ

खबरें और भी हैं…



Source link