कोरोना ने बढ़ाई टेंशन: कमिश्नर बोले – संभाग के सभी कोविड अस्पताल में ICU वार्ड में पॉवर बैकअप की व्यवस्था करें, ऑक्सीजन के अन्य विकल्पों की व्यवस्था भी बनाकर रखें

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन: कमिश्नर बोले – संभाग के सभी कोविड अस्पताल में ICU वार्ड में पॉवर बैकअप की व्यवस्था करें, ऑक्सीजन के अन्य विकल्पों की व्यवस्था भी बनाकर रखें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Coronavirus Cases Increased In Indore; Divisional Commissioner Dr. Sharma Reviewed Present Situation Of Covid Infection

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बैठक में अपर आयुक्त रजनी सिंह, उपायुक्त सपना सोलंकी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. अशोक डागरिया उपस्थित रहे।

  • संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने की संभाग में कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा
  • संभागायुक्त बोले – कोविड मामलों को संभालने के लिए पूर्ण क्षमता के साथ रहे तैयार

काेराेना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की। डॉ. शर्मा ने अब तक कोरोना महामारी के कारण हुई मौत के ऑडिट पर चर्चा की। उन्हांेने जिलेभर के अस्पताल के आईसीयू वार्ड में पॉवर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर सभी से जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलों के शासकीय एवं निजी अस्पताल जहां कोविड आईसीयू वार्ड बनाए गए हैं, वहां पर पॉवर बैकअप की उपलब्धता के साथ ही अस्पतालों में ऑक्सीजन बैकअप भी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने लिक्विड ऑक्सीजन के साथ-साथ भविष्य के लिए ऑक्सीजन के अन्य विकल्पों की व्यवस्था भी बनाकर रखने को कहा।

इंदौर रैफर किए जाने वाले मरीजों के लिये नियुक्त होंगे प्रभारी डॉक्टर
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने कहा कि इंदौर संभाग के सात जिलों तथा समीप के अन्य जिलों से इंदौर रैफर किए गए मरीजों की सुविधा के लिए पूर्व की तरह प्रत्येक जिले के लिए प्रभारी डॉक्टर इंदौर में नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि किसी मरीज को गंभीर स्थिति में इंदौर रैफर किया जाता है तो सभी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन यह सुनिश्चित करें कि संबंधित मरीज को हेंड होल्डिंग तथा एम्बुलेंस में पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था के साथ इंदौर भेजा जाए, ताकि रास्ते में कोई अप्रिय घटना ना घटित हो।

पांच लाख कोविड वैक्सीन के टीके लगाने का लक्ष्य
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने संभाग में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने शनिवार को संभाग में कुल पांच लाख कोविड वैक्सीन के टीके लगवाने के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को पूर्ण तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम, सहायिका एवं अन्य मौदानी अमले की सहायता से लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित करें।

मास्क पहनना जरूरी, बनाए रखें दो गज की दूरी
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. वीपी पाण्डे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण केस में आई बढ़ोत्तरी का प्रमुख कारण लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही तथा बढ़ता मास मूवमेंट है। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय जन जागरूकता है। इसलिए जरूरी सावधानी एवं एहतियात हम सबके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से मास्क लाने आैर दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीकों के पश्चात किसी भी तरह के साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिले हैं। इसलिए लोग वैक्सीन लगवाने से घबराएं नहीं।

खबरें और भी हैं…



Source link