Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
गुरुवार को गुजरात की पुलिस द्वारा तीन ठगोरों को गिरफ्तार किया है।आरोपी फर्जी एडवाइजरी फर्म बनाकर मप्र,गुजरात और झारखंड में ठगी करते थे। ठगोरो ने टायर व्यवसायी से दोस्ती कर उसके नाम से ही फर्जी फर्म बना ली थी। शातिर ठगो ने बालाजी ट्रेडर्स के नाम से निवेशकों को काल कर लाखों रुपये खातों में जमा करवा लिए थे। शिकायत के बाद गुजरात से आई स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा यह कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
विजयनगर थाना टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक एसओजी दल ने थाने पर इन ठगों को पकड़ने के लिए सुचना दी थी। जिस पर गुजरात टीम द्वारा शहर के तपेश्वरी बाग कॉलोनी में दबिश देकर शैलेंद्र राजावत,दीप बामने और मातवर मेहरा को गिरफ्तार कर गुजरात ले जाया गया है। गुजरात के अफसरों ने बताया आरोपितों के विरुद्ध घनश्याम की शिकायत पर प्रकरण दर्ज हुआ था। पीड़ित ने एसओजी को बताया था कि आरोपियों ने निवेश के नाम पर लाखों रुपये खातों में जमा करवा लिए थे। टीम ने जब तपेश्वरी बाग में छापा मारा तो पता चला यहां राजेंद्र ठाकुर की टायर दुकान है।
ठगों की तलाश में दुसरे कई राज्यों की पुलिस इंदौर आ चुकी है। जिसमे कुछ समय पहले झारखंड पुलिस भी ठगों की तलाश में शहर में कई जगह छापेमारी कार्यवाही की गई थी। उस समय आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए थे । इस पुरे गिरोह का सरगना अमित कुमार बिहार का रहने वाला बताया जा रह है।जो पुलिस गिरफ्त से दूर बताया जा रहा है ।