- Hindi News
- Mp
- Local
- Rewa
- Called Home On The Pretext Of Killing A Snake And Three People Caught And Killed The Sickle
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
युवक को रीवा के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपसी विवाद के चलते कुछ लाेगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले उसे सांप मारने के बहाने घर बुलाया। इसके बाद उसे हंसिया मार दिया। घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित ने दावा किया, अधिया की जमीन को लेकर रमेश साकेत (48) पिता जाहिरा साकेत का जोरा साकेत के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन पर पहले जोरा साकेत और उसका परिवार खेती कर रहा था। इस साल जमीन के मालिक ने रमेश को खेत अधिया में दे दिया था। यह बात जोरा को नागवार गुजरी। गुरुवार को जोरा ने महिला के सहयोग से रमेश को सांप मारने के बहाने घर बुलाया। रमेश घर पहुंचा, तो दो अन्य युवकों ने उसे पकड़ लिया। महिला ने हंसिए से रमेश पर हमला कर दिया। परिजनों की मदद से उसे पहले सेमरिया अस्पताल, फिर जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रैफर कर दिया।
डॉक्टरों के मुताबिक आरोपियों ने रमेश के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया था। उपचार किया जा रहा है। मामले में फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है।