- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Harassment And Illness Put A Heavy Toll On The Lives Of Two Women, While Two Young Men Lost Their Lives In The Grief Of The Wife Being Angry And Snatching A Railway Job.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दो महिलाओं सहित चार लोगों ने आत्महत्या की।
- बेलखेड़ा, गोरखपुर, सिहोरा और अधारताल क्षेत्र की घटना, चारों में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में लिया
- एक युवक ने फंदे से झूल कर जान दी, वहीं महिलाओं में एक ने जहर तो दूसरी ने आग लगाकर आत्महत्या की
जिले में चार लोगों ने अलग-अलग कारणों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आ गई थी तो दूसरी बुजुर्ग महिला बीमारी से परेशान हो गई थी। वहीं युवकों में एक ने पत्नी के रूठ कर मायके जाने से तो दूसरे ने दो वर्ष पहले रेलवे की नौकरी छीनने के गम में जान दे दी। चारों ही मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बेलखेड़ा क्षेत्र के गोखला निवासी सुषमा पटेल (28) ने जहर खाकर गुरुवार को आत्महत्या कर ली। तबीयत खराब होने पर परिजन अस्पताल ले गए थे। मौत के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच पुलिस को भनक लग गई और अर्थी से शव को पीएम के लिए ले गई। पिता रिछई सुआताला नरसिंहपुर निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि उसकी बेटी सुषमा की शादी
शौकीन पटेल के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी से प्रताड़ित होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
बीमारी से परेशान होकर वृद्धा ने आग लगाई
गोरखपुर क्षेत्र के गुप्तेश्वर निवासी कुसुम किरार (69) ने बीमारी से परेशान होकर आग लगा ली। उन्हें मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
पत्नी रूठ कर गई तो पति जिंदगी से रूठ गया
सिहोरा क्षेत्र के सैयद बाबा टोरिया में अनिल पांडे (35) ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। 16 मार्च को उसकी पत्नी पूजा पांडे किसी बात पर रूठ कर मायके कटनी चली गई थी। घर में अकेले रह रहे अनिल पांडे ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों से पत्नी काे खबर लगी तो वह लौटी। सिहोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में मामला लिया है।
डी-कम्पोज हालत में मिली युवक की लाश
अधारताल क्षेत्र के कंचनपुर में किराए पर कमरा लेकर परिवार से अलग रहने वाले एंडर्सन पैथसन (36) का शव डी-कम्पोज हालत में मिला। पुलिस के मुताबिक एंडर्सन रेलवे में खलासी की नौकरी करता था। लगातार गैर हाजिर रहने के कारण दो साल पहले निकाल दिया गया था। उसके कमरे पर दोस्तों का आना-जाना होता था। वह खाने-पीने का शौकीन था। पड़ोसियों ने उसे आखिरी बार तीन दिन पहले देखा था। एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को पीएम के लिए भिजवाया गया।
-
महिला नर्स के साथ छेड़छाड़: तीन सहकर्मियों पर आरोप, विभागीय अधिकारियों से की शिकायत, आश्वासन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, तब कुंडम थाने में दर्ज कराई FIR

- कॉपी लिंक
शेयर
-
आदिवासी युवती से रेप: लिव इन में रह रहा युवक अकेला छोड़कर भागा, छह माह तक करता रहा दुष्कर्म, उधर एक डॉक्टर के खिलाफ भी केस

- कॉपी लिंक
शेयर
-
मौत की रेस: ग्वारीघाट पर दो बाइक से चार दोस्त लगा रहे थे रेस, स्ट्रीट पोल से टकराकर डिवाइडर से जा भिड़ी दोनों बाइक, दो की मौत, दो घायल

- कॉपी लिंक
शेयर
-
पूर्व बैंक कर्मी ने की आत्महत्या: कैनाल में छलांग लगाने से पहले लिखा- पापाजी सब झूठ था, नौकरी 2017 में ही चली गई थी, नई के लिए बात नहीं हुई, दोस्ती में पूरे रुपए बर्बाद हो गए

- कॉपी लिंक
शेयर