जल संकट: शहर के हर इलाके में अब एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई

जल संकट: शहर के हर इलाके में अब एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सूख रहा है तिघरा इसलिए निगम ने की कटौती

गर्मी बढ़ने और पानी की जरूरत बढ़ने के कारण तिघरा बांध सूख रहा है। बांध में अब 3 जुलाई तक सप्लाई लायक ही पानी शेष रह गया है। जबकि नगर निगम को 31 जुलाई तक सप्लाई के लिए 1256 मिलियन लीटर अतिरिक्त पानी की जरूरत है। संकट बढ़ता देखकर नगर निगम पीएचई ने शहर के सभी इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई शुरू कर दी है।

जहां पर पानी नहीं पहुंच पा रहा है, उन स्थानों के लिए 41 टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। हालांकि जल संसाधन विभाग ने नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दे दी है कि 800 एमसीएफटी पानी जिले के बांधों में सुरक्षित है। इसे समय रहते तिघरा बांध को भरने के लिए छोड़ा जाएगा।

आंकड़ों के मुताबिक अभी शहरी क्षेत्र के वार्ड 1 से 60 में 240 एमएलडी पानी की सप्लाई तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बोरिंग और हैंडपंप से की जा रही है। जबकि छह ग्रामीण वार्डों में 20 एमएलडी पानी बोरिंग और हैंडपंप से सप्लाई हो रहा है।
निगम अफसरों के मुताबिक तिघरा बांध से रोज 8.5 एमसीएफटी लेकर शहर में सप्लाई किया जा रहा है। 31 जुलाई तक रोज सप्लाई के लिए 27400 मिलियन लीटर पानी चाहिए। अभी तिघरा में 26144 मिलियन लीटर पानी मौजूद है। यानी 1256 मिलियन लीटर पानी कम है। बाष्पीकरण बढ़ने पर मई-जून में बांध में पानी और कम हो जाएगा।
इन टंकियों से एक दिन छोड़ सप्लाई
दक्षिण और ग्वालियर विधानसभा में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई पहले से की जा रही है। अब शारदा विहार, अशोक कॉलोनी, कृष्णा नगर, सुरेश नगर, हरनाम की बजरिया, डीडी नगर, महाराजा कॉप्लेक्स, कुंज विहार, दर्पण काॅलोनी, अमलतास कॉलोनी, रेशम मिल, मुरार, भीमनगर, गांधी नगर, मोतीझील पहाड़ी, नारायण विहार, द्वारिकापुरी, जड़ेरूआ, थाटीपुर, रेलवे कॉलोनी, बीएसएफ काॅलोनी, शताब्दीपुरम, तुलसी विहार, नूरगंज और तानसेन नगर की टंकियों से एक दिन छोड़कर पानी दिया जाने लगा है।
कंट्रोल रूम पर 60 शिकायतें आईं
गंदे पानी की समस्या के निराकरण के लिए निगम आयुक्त ने 13 मार्च को टेलीफोन नंबर 0751 -264 6605 जारी किया था। इस नंबर पर अभी तक 60 शिकायतें आईं हैं। इनमें से 40 का निराकरण किया गया है। गुरुवार को दो शिकायतें आईं।
एक दिन छोड़कर सप्लाई की व्यवस्था अस्थायी है

  • तिघरा बांध में पानी की स्थिति को देखकर शहर में अभी एक दिन छोड़कर कर पानी दिया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो दूसरे बांधों से पानी तिघरा में लिफ्ट करेंगे। हमारी योजना शहरवासियों को रोज 24 घंटे पानी देने की है। एक दिन छोड़कर सप्लाई की व्यवस्था अस्थायी रूप से की गई है। – शिवम वर्मा, आयुक्त, नगर निगम

खबरें और भी हैं…



Source link