जसप्रीत बुमराह ने शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें (Jasprit Bumrah/Instagram)
जसप्रीत बुमराह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से संजना गणेशन के साथ दो तस्वीरें शेयर कर लिखा- पिछले कुछ दिन जादू से कम नहीं थे. हम सभी आपके मिले प्यार और इच्छाओं के लिए बहुत आभारी हैं. धन्यवाद.
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अपने रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को शादी की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया है. इससे पहले अपनी शादी की जानकारी देते हुए बुमराह और संजाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, प्यार से प्रेरित होकर, हमने एक साथ एक नई यात्रा शुरू की है. आज हमारे जीवन के सबसे खुशी के दिनों में से एक है और हम अपनी शादी की खबरें और अपनी खुशी आपके साथ साझा करते हुए बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं.
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान, सूर्यकुमार यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को मिला मौका
IND vs END: प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाई टीम इंडिया में जगह, जानें KKR के पेसर का पूरा करियर
जसप्रीत बुमराह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से संजना गणेशन के साथ दो तस्वीरें शेयर कर लिखा- पिछले कुछ दिन जादू से कम नहीं थे. हम सभी आपके मिले प्यार और इच्छाओं के लिए बहुत आभारी हैं. धन्यवाद. रिसेप्शन के मौके पर जसप्रीत बुमराह ने काले रंग का सूट और संजना गणेशन ने पर्पल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी.
वहीं, संजना गणेशन ने भी रिसेप्शन की दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- पिछले कुछ दिनों में हम पर बरस रहे आपके प्यार से अभिभूत हैं. हम एक बड़ी मुस्कान के साथ आपके संदेश और शुभकामनाएं पढ़ रहे थे. धन्यवाद.
बता दें कि संजना गणेशन आईपीएल के दौरान केकेआर डायरीज नाम के शो की भी होस्ट रह चुकी हैं. वह 2016 में केकेआर के साथ जुड़ी थीं और नाइट क्लब नाम का शो होस्ट करती थीं. संजना गणेशन आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 को भी कवर कर चुकी हैं. संजना गणेशन इंजीनियरिंग भी कर चुकी हैं हालांकि उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक पहुंची थीं. संजना ने एमटीवी के रिएलिटी शो स्पिलिट्स विला से टीवी पर अपना डेब्यू किया था. संजना गणेशन ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब भी जीता था.