Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सिवनी5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जबलपुर से नागपुर जा रही कार सिवनी-मोहगांव के बीच कलबोड़ी में शुक्रवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 10 साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागपुर रैफर किया गया है।
कुरई थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया, जबलपुर के पंचशील नगर, ग्वारीघाट निवासी परमिंदर सिंह (48) अपनी पत्नी हरप्रीत कौर (44), बेटे रबबुल सिंह (10) व जसप्रीत राठौर (27) के साथ कार एमपी 20 सी डी 3358 से नागपुर जा रहे थे। कार परमिंदर चला रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे कलबोड़ी में कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में परमिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव स्टीयरिंग में फंस गया, जिसे मशक्कत के बाद निकाला गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हरप्रीत, जसप्रीत और रबबुल को सिवनी जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हरप्रीत व जसप्रीत की मौत हो गई। हालत नाजुक होने पर रबबुल को नागपुर रैफर किया गया है।