CM शिवराज ने पश्चिम बंगाल के मोयना विधानसभा क्षेत्र में सभा की.
Cm शिवराद ने कहा दीदी की सरकार को पलटना है, बीजेपी की सरकार में खेला होगा दीदी ने सोनार बंगाल को हिंदू मुसलमान में बांट दिया.
सीएम शिवराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा-मैं मध्य प्रदेश का मामा हूं, मैं पश्चिम बंगाल का भी मामा हूं.पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी, पान को ठीक ढंग से रखने की व्यवस्था होगी. ममता बनर्जी के रहते विकास संभव नहीं है. टीएमसी मतलब पैसे खाने वाले. 2 मई ममता गई. टीएमसी के गुंडों को छोड़ेंगे नहीं. सीएम शिवराज ने TMC का मतलब समझाते हुए कहा टीएमसी मतलब टेरर, मर्डर, करप्शन है..उन्होंने कहा-ममता निर्मम हो गई हैं और पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है.
दीदी का मतलब बताया
सीएम शिवराज ने अपनी सभा के दौरान ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए, दीदी का एक और मतलब बताया. सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे दीदी का एक दूसरा अर्थ भी समझ आ रहा है.इस DIDI के मायने अलग हैं.D-dictator- तानाशाह.दीदी तुम तानाशाह हो गई हो.I-insensitive-असंवेदनशील,दीदी जनता के प्रति असंवेदनशील हैं.
D- dread – भय- बंगाल में दीदी न भय का माहौल बना दिया है.
I- incompetent- अयोग्य- दीदी बंगाल के लिए अयोग्य है.
सीएम शिवराज ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा मैं बंगाल की इस तानाशाह को चेतावनी देता हूं. टीएमसी के गुंडे और ममता दीदी सुन लें.भारतीय जनता पार्टी खड़ी हो गई है.
नूर की एक किरण, जुल्मात पर भारी होगी.रात तुम्हारी है, लेकिन सुबह हमारी होगी.
मैं आज इस मंच पर खड़े हो कर कह रहा हूं. ममता दीदी तुम अक्षम और अयोग्य हो. तुमने पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है. तुम्हे सरकार में रहने का कोई हक नही है.शिवराज बोले-मैं उन्हें दीदी कहता हूं लेकिन मेरे मन में दीदी का यही चित्र नजर आता है. ममता बनर्जी से सवाल करते हुए कहा सरस्वती पूजा का विरोध क्यों, मां-माटी-मानुष की बात करने वाली दीदी ने मां को अपमानित किया. जय श्री राम बोलने में घबराती हैं दीदी.बूढ़ी मां को यहां टीएमसी के कार्यकर्ता पीट रहे हैं. पश्चिम बंगाल की माटी को रक्तरंजित कर दिया गया.
पीएम मोदी ने गरीबों का ध्यान रखा
सीएम शिवराज ने अपने भाषण में कहा-पश्चिम बंगाल में बिना पैसे के सरकारी मदद नहीं मिलती. पीएम मोदी गरीबों के घर बनाने के लिए पैसा भेजते हैं, ममता बनर्जी उसमें भी पैसे खा जाती हैं. पीएम मोदी गरीबों के लिए राशन भेजते हैं, ममता बनर्जी बीच में ही खा जाती हैं. ममता की भ्रष्टाचार की लंका को जला कर राख करना है. हिंसा का खेला क्यों खेला है. किसानों के खाते में पैसे पहुंच जाएगा, बीजेपी की सरकार आते ही 24 घंटे में पैसा पहुंच जाएगा. गरीबों को 5 लाख रु का मुफ्त इलाज मिलेगा.ममता के रहते बंगाल बर्बाद हो जाएगा.दीदी की सरकार को पलटना है, बीजेपी की सरकार में खेला होगा दीदी ने सोनार बंगाल को हिंदू मुसलमान में बांट दिया.