Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- अरब सागर से आ रही नमी और पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने चक्रवातीय घेरे के कारण हुई बूंदाबांदी
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बार-बार बदलाव आ रहा है। अरब सागर से आ रही नमी और पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती घेरे से अंचल का मौसम गुरुवार को दोपहर 3 बजे के बाद बदल गया। ग्वालियर में पहले बादल छाए। इसके बाद शाम 4 बजे से धूल भरी आंधी चलना शुरू हो गई।
25 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली और इसके साथ ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। वहीं शिवपुरी में तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हुई। जबकि मुरैना, श्योपुर और दतिया में बादल छाए रहे। वहीं भिंड में तेज धूप ने गर्मी का अहसास कराया।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाने और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। 20 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका अंचल में असर 22 मार्च की शाम से होगा। वहीं राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा के चलते गुुरुवार को दोपहर 2:30 बजे तक पारा 37 डिग्री के पार पहुंच चुका था। अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान भी 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 18.3 डिग्री दर्ज हुआ।
आगे क्या: आज भी बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी होने और तेज हवा चलने की संभावना
- जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ ही अरब सागर से नमी आ रही है। पूर्वी राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना है। इससे शुक्रवार को भी अंचल में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के साथ तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही 20 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका ग्वालियर सहित अंचल में असर 22 मार्च से होगा। – वेद प्रकाश सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक