मौसम का मिजाज: सुबह बूंदाबांदी; बादल छाए, 21 डिग्री के पार पहुंचा रात का तापमान

मौसम का मिजाज: सुबह बूंदाबांदी; बादल छाए, 21 डिग्री के पार पहुंचा रात का तापमान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले का मौसम बदल गया है। गुरुवार को शहर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हो गई। रात का तापमान भी सीजन का सबसे ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को भी बादल रह सकते हैं। गुरुवार को शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी तो न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़त हो गई।

इस दिन अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। आगामी एक दो दिन बादल रह सकते हैं।

पांच दिन का तापमान
दिनांक अधि न्यू.
14 मार्च 37.0 16.2
15 मार्च 37.2 17.2
16 मार्च 38.0 17.6
17 मार्च 38.0 18.8
18 मार्च 37.8 21.6

खबरें और भी हैं…



Source link