Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रांझी थाने पुलिस ने स्कूटी की डिक्की से 20 हजार रुपए चुराने वाले को दबोचा।
- रांझी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करते दबोचा
- उधर, गोहलपुर में घर से तीन सोने की अंगूठी गायब, नौकरानी पर संदेह
रांझी निवासी एक महिला के निधन पर परिचित घर में सांत्वना देने पहुंचे थे। महिला के बेटे ने परिचित की स्कूटी से ही 20 हजार रुपए चुरा लिए। पीड़ित ने रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो आरोपी ने 15 हजार रुपए बरामद कराए। पांच हजार रुपए उसने खर्च कर डाले।
जानकारी के अनुसार शारदा मंदिर के पास रांझी निवासी सूरज ठाकुर नाम की महिला की पहचान की मोहनिया निवासी यशोदा राजपूत का 16 फरवरी को निधन हो गया था। सूरज ठाकुर अपने बेटे दीपचंद के साथ यशोदा राजपूत के घर बैठने गई थी। स्कूटी की डिक्की में पर्स रख दिए थे। पर्स में घरेलू सामान खरीदने के लिए 20 हजार रुपए रखे थे।
दो बार बहाने से स्कूटी लेकर गया विशाल और चुरा लिए पैसे
सूरज ठाकुर के मुताबिक वह यशोदा राजपूत के परिजनों से मिलने गई। फिर उनके घर के सामने रहने वाले पटेल आंटी के घर चली गई। उसी दौरान यशोदा राजपूत का बेटा विशाल आया। उसने स्कूटी की चाबी मांगा। विशाल के साथ उसका बेटा दीपचंद चला गया। कुछ देर बाद दोनों लौटे। इसके कुछ देर बाद फिर विशाल आया और बोला कि बहन को कुछ खरीदना है। वह स्कूटी लेकर चला गया।
खरीदी के लिए पर्स खोला, तो पैसे गायब
लौटने पर सूरज ठाकुर अपने बेटे दीपचंद के साथ रांझी पहुंची। वहां खरीदी करने स्कूटी की डिक्की पर्स निकालने के लिए खोला तो पर्स से पैसे गायब थे। विशाल राजपूत पर संदेह करते हुए रांझी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने चोरी स्वीकार कर ली। पांच हजार रुपए उसने खर्च कर दिए थे। 15 हजार रुपए पुलिस ने बरामद किए।
उधर, शांतिनगर में कमरे से गायब हो गई तीन अंगूठी
गोहलपुर थाने में शांतिनगर निवासी आरती सोनी ने कमरे से तीन सोने की अंगूठी गायब होने की चोरी का मामला दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक आरती सोनी के घर में कांचघर निवासी मोना चौधरी तीन साल से काम करती है। 10 मार्च को मोना चौधरी ने कहा कि उसके रिश्ते के भैया राम बाबू डांगी व भाभी निकिता डांगी भोपाल से आए हैं। एक दिन रुकने के लिए कमरा दे दो।
कपड़े धोकर लौटी तो अंगूठी और नौकरानी दोनों गायब थे
आरती ने एक कमरा दे दिया। 11 मार्च की शाम पांच बजे आरती ने अपनी तीन सोने की अंगूठी उतार कर कमरे की डेसिंग टेबल पर रख दी। इसके बाद वह कपड़े धोने चली गई। अंगूठी रखते वक्त नौकरानी मोना कमरे में थी। आधे घंटे बाद लौटी तो अंगूठियां गायब थी। नौकरानी और उसके भैया-भाभी घर से जा चुके थे। आरती ने नौकरानी मोना चौधरी पर संदेह जताते हुए चोरी की शिकायत दी है।