​​​​​​​बसपा MLA के फरार पति के पोस्टर लगे: देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में गोविंद को पकड़ने यूपी, महाराष्ट्र में दबिश, कुर्की की तैयारी; STF एडीजी ने दमोह में डाला डेरा

​​​​​​​बसपा MLA के फरार पति के पोस्टर लगे: देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में गोविंद को पकड़ने यूपी, महाराष्ट्र में दबिश, कुर्की की तैयारी; STF एडीजी ने दमोह में डाला डेरा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • MP Damoh Devendra Chaurasia Murder Case; STF And Police Raid In Uttar Pradesh And Maharashtra

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हटा में विधायक पति का पुलिस ने लगाया पोस्टर। सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

दमोह के पथरिया से BSP विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह को STF और पुलिस की टीमें 6 दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई हैं। गोविंद हटा के बहुचर्चित देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी दबिश दी है। पुलिस ने गुरुवार को हटा में पोस्टर चस्पा किया है। अगर आरोपी जल्द गिरफ्त में नहीं आता है तो उसकी संपत्ति कुर्क की जा सकती है।

इधर, STF एडीजी विपिन माहेश्वरी विधायक पति गोविंद सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पिछले 6 दिनों से दमोह में डेरा डाले हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद शासन ने उन्हें सोमवार को ही दमोह भेज दिया था। इसके बाद से लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर गोविंद सिंह को गिरफ्तार करने की रणनीति बना रहे हैं। लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। दमोह CSP अभिषेक तिवारी ने बताया फरार गोविंद की तलाश में टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है। उसके पीछे 17 टीमें लगाई गई हैं।

पोस्टर लगाकर बताया-50 हजार का इनामी

देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड का आरोपी गोविंद सिंह अपनी MLA पत्नी रामबाई के साथ।

देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड का आरोपी गोविंद सिंह अपनी MLA पत्नी रामबाई के साथ।

पुलिस ने हटा नगर में जगह-जगह रंगीन पोस्टर चिपकाए गए हैं। इसमें गोविंद सिंह की बड़ी फोटो लगी है। उसमें फरार आरोपी गोविंद पिता रब्बी सिंह परिहार निवासी 50 निवौसी हिनौता हाल निवास गौपुरा थाना दमोह देहात पर विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले का उल्लेख किया गया है। साथ ही आरोपी के संबंध में सूचना देकर गिरफ्तारी कराने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिए जाने की बात कही गई है।

संपत्ति की जुटा रहे जानकारी
फरार आरोपी की संपत्ति पुलिस कुर्क करने की तैयारी में है। पुलिस अधिकारी गोविंद सिंह के नाम से दर्ज संपत्तियों की जानकारी जटा रही है। CSP ने बताया कि संपत्ति की जानकारी जुटाकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। आदेश मिलने पर कुर्की की जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link