2 लाख लोग हुए परेशान: डेढ़ घंटे तक भेल-पिपलानी, शिवाजी नगर, शाहपुरा, कोलार में ब्लैकआउट, सिग्नल बंद हुए तो लगा जाम

2 लाख लोग हुए परेशान: डेढ़ घंटे तक भेल-पिपलानी, शिवाजी नगर, शाहपुरा, कोलार में ब्लैकआउट, सिग्नल बंद हुए तो लगा जाम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Blackout In Bhel Piplani, Shivaji Nagar, Shahpura, Kolar, Signal Jam If The Signal Stopped For One And A Half Hours

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बोर्ड ऑफिस, ज्योति टॉकीज, हबीबगंज, होशंगाबाद रोड पर रेंगते रहे वाहन।

  • बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल… सड़कों, बाजारों और घरों में छाया अंधेरा
  • बस स्टैंड, भोपाल और भारत टॉकीज के भी सिग्नल रहे बंद

गुरुवार शाम गरज-चमक के साथ हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इससे सड़कों, बाजार और घरों में अंधेरा छा गया। ट्रैफिक सिग्नल भी बंद हो गए। नतीजा- बारिश के बीच शाम को दफ्तर से घर लौट रहे हजारों लोगों के वाहन जाम में फंस गए। एक अनुमान के अनुसार शहर में लगभग दो लाख की आबादी बारिश के बाद बिजली गुल और ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से परेशान हुई।

बोर्ड ऑफिस चौराहा, ज्योति टॉकीज चौराहा, हबीबगंज, होशंगाबाद रोड और कोलार रोड के साथ कमला पार्क रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अचानक बारिश होने और ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने बारिश में भीगते हुए व्यवस्था को संभाला। बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज, भारत टॉकीज के भी सिग्नल बंद हो गए। इससे शहर के इस व्यस्त ट्रैफिक वाले क्षेत्र में भी शाम को परेशानी हुई।

बोर्ड ऑफिस, ज्योति टॉकीज, हबीबगंज, होशंगाबाद रोड पर रेंगते रहे वाहन

पिपलानी पेट्रोल पंप के सामने मेन रोड पर, कोलार में नहर तिराहे के पास और गुलमोहर क्षेत्र में बिजली लाइन पर पेड़ गिर गए। बिजली कंपनी के अफसरों के अनुसार शहर में लगभग 300 फीडर से बिजली सप्लाई होती है, जिनमें से 30 फीडर बंद हुए। भेल, पिपलानी, शिवाजी नगर, एमपी नगर, शाहपुरा, त्रिलंगा, सलैया व कोलार में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही।

कोलार फिल्टर प्लांट

आज सुबह कोलार लाइन से नहीं होगी पानी की सप्लाई
तेज बारिश से शाम को 7:20 से रात 8:20 तक कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल रही। इस वजह से शुक्रवार को कोलार से सुबह सप्लाई वाले इलाकों में पानी सप्लाई नहीं होगा। इनमें अरेरा कालोनी ई-1 से ई-5, ई-7 एक्सटेंशन, शाहपुरा, गुलमोहर, त्रिलंगा, रेलवे कॉलोनी हबीबगंज, 1100 क्वार्टर्स, चार इमली, हबीबगंज रेलवे स्टेशन, जनता क्वार्टर्स ,मीरा नगर, नेहरू नगर, वैशाली नगर, कोटरा, बघीरा अपार्टमेंट्स, साउथ टीटी नगर, 228 क्वार्टर्स, पंचशील नगर, अंबेडकर नगर, सरस्वती नगर, 25वीं बटालियन, गीतांजलि काम्पलेक्स, संजय कॉम्प्लेक्स, चांदबड़, पीजीबीटी क्षेत्र, निशातपुरा, काजी कैम्प, नादरा बस स्टैंड, बालविहार, स्टेशन, बजरिया, लखेरापुरा, मारवाड़ी रोड, भोईपुरा, मंगलवारा, इतवारा, बुधवारा, इस्लामपुरा, खटीकपुरा शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link