सूर्यकुमार यादव को सैम कर्रन (Sam Curran) की गेंद पर डेविड मलान ने लपका. हालांकि डेविड मलान (Dawid Malan) का ये कैच थोड़ा विवादों में घिर गया क्योंकि रीप्ले में ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन पर लगी है. तीसरे अंपायर ने कई एंगल से कैच को चेक किया लेकिन उसे पूरा सबूत नहीं मिला और इसके बाद सूर्यकुमार को आउट दे दिया. सूर्यकुमार को इसलिए आउट दिया गया क्योंकि मैदानी अंपायर ने सॉफ्ट डिसिजन आउट दिया था. सूर्यकुमार को इस तरह आउट देने पर सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली.
IND vs END 4th T20I: टीम इंडिया की जीत की 5 बड़ी वजह, 2 गेंदों में पलट गया पूरा मैच
IND vs END: हार्दिक पांड्या ने गौतम गंभीर को दिया करारा जवाब, कोहली ने की जमकर तारीफ
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, पार्थिव पटेल, संजय बांगर और आकाश चोपड़ा ने भी इस फैसले पर सवाल खड़े किये. सूर्यकुमार के विकेट पर कप्तान कोहली भी नाखुश दिखे. वहीं, रणवीर सिंह भी इस आउट से खुश नजर नहीं आए. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- माफ कीजिएगा, लेकिन मेरे लिए डेविड मलान ने वह कैच पूरी तरह से ड्रॉप किया था. बॉल ग्राउंड पर लगी थी. मेरा मतबल… कम ऑन.
फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा- शानदार खेला सूर्यकुमार यादव, बेहतरीन पारी.. दुखद अंत.

विक्रांत मेसी ने ट्वीट किया- दुर्भाग्य सूर्यकुमार यादव. थर्ड अंपायर द्वारा किए गए अपरिपक्कव निर्णय की वजह से आपकी शानदार पारी को छोटा कर दिया गया. हास्यास्पद.

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने लिखा- सूर्यकुमार यादव के लिए चियर कर रही थी. बहुत शानदार खेला. आपको आउट देने के अंपायर के फैसले से निराशा. मेरे लिए यह साफ-साफ नॉटआउट था. हम सबको आप पर गर्व है सूर्या. सौम्यदीप घोषाल और आप अनुशक्तिनगरकॉलोनी के मैदान में बच्चों के रूप में एक साथ खेले. तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं.

बता दें कि हालांकि तीसरे अंपायर का फैसला माना गया और सूर्यकुमार 31 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए. सूर्यकुमार यादव ने अपने इंटरनेशनल करियर की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की. उन्होंने करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और ये कारनामा करने वाले वो पहले बल्लेबाज बन गए. सूर्यकुमार यादव ने जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए. उन्होंने ने 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ा.