India vs England: ‘आक्रामक’ रवि शास्त्री भारतीय टीम के लिए मिसफिट थे-रमीज राजा

India vs England: ‘आक्रामक’ रवि शास्त्री भारतीय टीम के लिए मिसफिट थे-रमीज राजा


रवि शास्‍त्री ने भारत के लिए 80 टेस्ट मैच खेले हैं (फोटो-AP)

India vs England: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा कि हमें लगता था कि रवि शास्त्री इमरान खान जैसा खिलाड़ी बनना चाहता है.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भारत और इंग्लैंड के बीच वर्तमान सीरीज को अन्य टीमों के लिये ‘ट्रेलर’ बताया है. उन्होंने कहा कि पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाकी टीमों को इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले अपने कौशल में सुधार करने और रणनीति बनाने में मदद मिलेगी. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबर है.

रमीज ने कहा, ‘‘दो सर्वश्रेष्ठ टीमें खेल रही हैं और मुझे लगता है कि विश्व कप में इंग्लैंड को हराना आसान नहीं होगा. सीमित ओवरों की क्रिकेट में उसका लगातार शानदार प्रदर्शन प्रभावशाली है जबकि कुछ साल पहले तक वे टी20 को छोड़िये वनडे तक को तवज्जो नहीं देते थे. ’’उन्होंने कहा कि इंग्लैंड अब बेपरवाह होकर खेलता है और सीमित ओवरों के प्रारूप में आक्रामक रवैया अपना रहा है. रमीज ने भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री को लेकर मजेदार टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ‘‘जब हम रवि के खिलाफ खेला करते थे तो हमें लगता था कि वह भारतीय टीम में फिट नहीं बैठता क्योंकि वह आक्रामक था. वह किसी भी भूमिका के लिये तैयार रहता था. पारी का आगाज करने से लेकर निचले क्रम में खेलने के लिये तैयार रहता था. उसके हाव भाव भिन्न होते थे. हमें लगता था कि वह इमरान खान जैसा खिलाड़ी बनना चाहता है क्योंकि हमें उस जैसे खिलाड़ी पसंद थे. ’’

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने कहा- हम जीत को आदत बनाना चाहते हैं, अंतिम मैच में नहीं छाेड़ेंगे कोई कसरIND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप से पहले सामने आई पंड्या की कमजोरी; शॉर्ट पिच गेंदों से परेशान, स्ट्राइक रेट सिर्फ 107 का

रमीज ने कहा कि रवि शास्त्री ने यही रवैया भारतीय टीम से जोड़ा है और उनके लिये अच्छी बात यह रही कि कप्तान विराट कोहली है जो आक्रामक हैं और इससे भारतीय टीम में बड़ा अंतर पैदा हुआ है.








Source link