MP बोर्ड परीक्षा: 10वीं का गणित का पेपर अब 15 के बजाए 19 मई को, 12वीं के बायोलॉजी और इंफोर्मेटिक प्रैक्टिसेस के पेपर की तारीखें भी बदलीं

MP बोर्ड परीक्षा: 10वीं का गणित का पेपर अब 15 के बजाए 19 मई को, 12वीं के बायोलॉजी और इंफोर्मेटिक प्रैक्टिसेस के पेपर की तारीखें भी बदलीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • MP Board Class 10th 12th Time Table 2021; Maths Paper Now On May 19, Biology And Informatic Practices Paper Dates Changed

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए बोर्ड परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है।

मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए अब बोर्ड परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में तारीखों में बदलाव करते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है।

10वीं की बोर्ड परीक्षा जहां पहले 30 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई को समाप्त हो रही थी तो अब यह अब 30 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलेगी। इसके अलावा 12वीं की परीक्षा जो कि पुराने टाइम टेबल के हिसाब से 1 मई से शुरू होकर 18 मई को समाप्त हो रही थी तो नए टाइम टेबल के मुताबिक अब वह 1 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेंगी। इसमें भी बड़ा फेरबदल किया गया है।

टाइम-टेबल में यह किए गए बदलाव
10वीं में केवल एक बड़ा परिवर्तन किया गया है कि अभी अंतिम पेपर जो कि गणित का था वह 15 मई को हो रहा था। उसे अब 19 मई को कर दिया गया है। वहीं, 12वीं में 11 मई को बायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी का पेपर एक ही दिन था। इसे नए टाइम टेबल में बदलकर बायोटेक्नोलॉजी और भारतीय संगीत का कर दिया गया है। वहीं, अब बायोलॉजी का पेपर 11 मई के बजाए 20 मई को होगा। इसके अलावा 12 मई को होने वाला इंफोर्मेटिक प्रैक्टिसेस का पेपर अब 21 मई को होगा। बोर्ड की ओर से जारी जारी सूचना के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2021 की हाईस्कूल/ हायर सेकंडरी / हायर सेकंडरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा / शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण के साथ स्कूल पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई) के परीक्षा कार्यक्रम में भी संशोधन किया है।

अब ऐसा होगा टाइम टेबल

10वीं क्लास का टाइम टेबल।

10वीं क्लास का टाइम टेबल।

12वीं क्लास का टाइम टेबल।

12वीं क्लास का टाइम टेबल।

खबरें और भी हैं…



Source link