Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- नर्मदा काॅलेज में लगाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रदर्शनी
नर्मदा काॅलेज में आजादी के अमृत महाेत्सव के तहत चल रही गतिविधियाें के क्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से स्टूडेंट्स काे परिचित कराने प्रदर्शनी लगाई जा रही है। संयाेजक डाॅ. हंसा व्यास के नेतृत्व में प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियाें के परिचय पत्र, ताम्रपत्र, पाेस्टर आदि लगाए गए। स्टूडेंट्स की टीम बनाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियाें के विषय में जानकारी जुटाई यही जानकारी प्रदर्शनी में लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक डाॅ. सीतासरन शर्मा ने किया। इस अवसर पर लाला अर्जुन सिंह और निर्मल जैन का परिवार भी शामिल हुआ।
प्राध्यापक और स्टूडेंट्स ने बनाए पाेस्टर
- प्राध्यापक आशा ठाकुर ने महात्मा गांधी की दांडी मार्च व जीवन परिचय प्रस्तुत किया।
- त्रिलोक गोयल, शिवम दुबे, अंकित शर्मा, शिवांशु चौरे, शैलेंद्र चौधरी, कमल दायमा, जुगल किशोर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ताम्रपत्र प्रस्तुत किए।
- डाॅ. हंसा व्यास ने आदिवासी जन नायकाें का जीवन परिचय और उनके विषय में जानकारी प्रस्तुत की।
- आदिवासी जन नायकों का कलेक्शन डॉ. हंसा व्यास का था।
प्रदर्शनी में इनका परिचय: टंट्या भील, रघुनाथ शाह, शंकर शाह, अवंतीबाई, चंद्रशेखर आजाद, बख्तावर सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, लाला अर्जुन सिंह, अश्विनी मिश्रा, सुकुमार पगारे, महेशदत्त मिश्र, शंभूनाथ मिश्र, सरस पगारे।