बोर्ड ने 10वीं 12वीं की परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है.
मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल के अनुसार ये बदलाव ईद के त्योहार की वजह से किया गया है.
-हाईस्कूल गणित का पेपर 15 मई को होना था जिसे अब 19 जून को आयोजित कराया जाएगा.
– 12वीं कक्षा के बायोलॉजी का पेपर 20 मई को होगा. यह पहले 11 मई को होना था. संगीत का पेपर पहले 18 मई को होना था. यह अब 11 मई को होगा. इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिस का पेपर अब 21 मई को होगा. पहले यह 12 मई को होना था.
मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल के अनुसार ये बदलाव ईद के त्योहार की वजह से किया गया है.इससे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए MP बोर्ड टाइम टेबल 2021 को जारी किया जा चुका है. टाइम टेबल माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया था.
ये भी पढ़ें-
Teacher Jobs 2021: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के 12 हजार पदों पर भर्तियां, करें आवेदन
SSC GD Constable 2021: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन से पहले जान लें ये 12 जरूरी बातें
ये है 10वीं, 12वीं के एग्जाम्स का शेड्यूल
-कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से 19 मई तक चलेगी.
-कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 01 मई से 21 मई तक चलेगी परीक्षाएं.
राज्य में कोरोना को देखते हुए कोविड 19 प्रोटोकॉल जैसे सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन किए जाने के दिशा निर्देश जारी किए हैं.
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/