Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पिपरिया4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहीद भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई का ग्राम झालौन में सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहा है। शिविर में नुक्कड़ नाटक, रैली आदि के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के साथ भ्रमण के माध्यम से छात्राएं आस-पास के परिवेश की जानकारी भी ले रही हैं। बौद्धिक सत्र के अतिथि समाजसेवी सुखदेव सिंह कालोटी, पूजा विश्वकर्मा, अभिलाषा शर्मा रहीं।
शिविर के दोपहर के भोजन की व्यवस्था ग्राम झालौन के सरपंच कृष्णगोपाल पटेल, सचिव जितेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्रोपदी पटेल द्वारा की गई। छात्राओं द्वारा माता का डोला गांव में निकाला गया। इसमें ग्रामीणों ने भी सहभागिता की। माता का डोला के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। जपं सीईओ शिवानी मिश्रा भी शिविर में आई। उन्होंने शिविर के द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। शिविर संचालिका ऐश्वर्या दयाल रहीं।