ठगों से सावधान: अब कोराेना वैक्सीन के नाम पर ठगी, लिंक भेजकर झांसा दिया और 34 हजार निकाले

ठगों से सावधान: अब कोराेना वैक्सीन के नाम पर ठगी, लिंक भेजकर झांसा दिया और 34 हजार निकाले


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • विनय नगर के दुकानदार के साथ हुई वारदात

अब कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगी शुरू हो गई है। एक दुकानदार के मोबाइल पर एसएमएस आया। दुकानदार ने एसएमएस में दी गई लिंक पर क्लिक किया। इससे एक एप डाउनलोड हुआ। जैसे ही उसने एप पर मांगी गई जानकारी भरी तो खाते से 34 हजार रुपए निकल गए। पुलिस के अनुसार विनय नगर निवासी किराना कारोबारी कौशलेंद्र राजपूत के मोबाइल पर बुधवार को एसएमएस आया। इसमें कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी दी गई थी।

उसने मैसेज पढ़कर लिंक पर क्लिक किया तो एक एप डाउनलोड हो गया। इसमें चाही गई जानकारी उन्होंने भर दी। फिर उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। इस ओटीपी को उन्होंने एप के फॉरमेट में ही लिखकर सबमिट कर दिया। ऐसा करते ही खाते से रुपए निकलना शुरू हो गए। तीन बार में 34 हजार रुपए निकल गए। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस के अनुसार फिसिंग लिंक के जरिए ठगी हुई है।

खबरें और भी हैं…



Source link