- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- 38 Days After The Murder Of The Young Man, Tilwara Police Took His Life Due To Arrest, Assault And Public Humiliation.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- तिलवारा क्षेत्र के क्रेशर बस्ती में 10 फरवरी को हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
- पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, वारदात के समय पहने हुए कपड़े किए जब्त
तिलवारा पुलिस ने 38 दिन पहले क्रेशर बस्ती में हुई युवक की हत्या का खुलासा किया। आरोपी युवक का दोस्त निकला। आरोपी को हत्या से पहले युवक से किसी बात पर मारपीट की थी। सार्वजनिक तौर पर उसे बेइज्जत करता रहता था। इसी की खुन्नस में उसने चाकू व पत्थर पटक कर 10 फरवरी को उसकी घर से 200 मीटर की दूरी पर हत्या कर दी थी।
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने शनिवार को हत्या का खुलासा किया। बताया कि 10 फरवरी को कबीरमठ क्रेसर बस्ती निवासी सरवन बैरागी के बेटे अजय बैरागी (22) की धारदार हथियार से गला काटकर और सिर व चेहरे पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई थी। वह खून से लथपथ हालत में रात 10 बजे घर से 200 मीटर दूरी पर मिला था।
पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। अजय फर्नीचर का काम करता था। रात आठ बजे काम से लौटा और घर में टिफिन रखकर घूमने की बात कहकर निकला था। घटना स्थल पर मुड़ा हुआ चाकू और खून से सना पत्थर मिला था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिए थे।

10 फरवरी 2021 को अजय बैरागी (22) की हत्या कर दी गई थी, अब खुलासा हुआ।
एसपी ने खुलासा के लिए 10 हजार का इनाम घोषित किया था
तिलवारा पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया था। इस अंधे कत्ल के खुलासे पर एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। तिलवारा टीआई सतीष पटेल के मुताबिक संदेहियों में शामिल आकाश सोंधिया और उसके परिजनों के बयान में विरोधाभास मिला। आकाश सोंधिया को (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
आकाश ने हत्या की बार स्वीकार की। बताया कि उसकी अजय बैरागी से दोस्ती थी। दीवाली के तीन दिन पहले अजय से विवाद हो गया था। तब अजय ने सबके सामने उसके साथ मारपीट करते हुए बेइज्जत किया था। इसके बाद वह अक्सर उसे सार्वजनिक तौर पर बेइज्जत करता रहता था।
इस तरह दी हत्या की वारदात को अंजाम
आरोपी आकाश सोंधिया ने बताया कि 10 फरवरी की रात पौने 10 बजे प्यारेलाल मरावी के घर के पास अजय बैरागी अकेला मिला। उसके साथ बातचीत करते हुए सिगरेट पी। फिर कुछ दूरी पर अपने घर जाकर चाकू लाया। अजय उस समय माेबाइल पर बात कर रहा था। तभी अचानक उसके चेहरे, माथे पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किया।
वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फिर पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर पटक दिया। इसके बाद भागकर घर पहुंच गया। इस कारण कोई देख नहीं पाया। हत्या का शोर मचने पर वह भी पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात के समय पहने हुए खून लगे कपड़े, चप्पल भी जब्त कर लिए।