Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- तानसेन नगर की घटना, आरोपी फरार
- ग्वालियर थाना पुलिस ने आरोपी पर दर्ज की FIR
एक MR (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) ने मकान मालिक की बेटी को नौकरी लगवाने का झांसा देकर अगवा किया। बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जबरन शादी की। इसके बाद ब्लैकमेल कर 20 हजार रुपए भी ऐंठे। इससे भी मन नहीं भरा, तो उसे बेचने का प्रयास किया। युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची। घटना तानसेन नगर की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत शुक्रवार रात ग्वालियर थाना में की है। मामले में रात 1 बजे पुलिस ने आरोपी MR के खिलाफ FIR दर्ज की है।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर निवासी 28 वर्षीय युवती ने शिकायत की है, अगस्त 2019 में उनके घर में किराए से रहने के लिए जितेंद्र रघुवंशी नामक युवक आया था। उसने बताया था कि वह MR (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) है। मेडिसिन के थोक बाजार में कंपनियों के लिए काम करता है। जितेन्द्र काफी स्टाइल में रहता था और पैसे भी खर्च करता था।
यह देखकर युवती उससे काफी इम्प्रेस हो गई थी। कुछ दिन रहने के बाद जितेंद्र ने युवती को भी उसकी तरह अच्छी जॉब लगवाने का झांसा दिया। इस पर नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 20 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद वह उसे नौकरी लगवाने के नाम पर लश्कर में आर्य समाज मंदिर ले गया और पिता को जान से मारने की धमकी देकर शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा कर जबरन शादी कर ली। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
गुना में बेचने का किया प्रयास
आरोपी ने उसे तानसेन नगर में एक अन्य किराए के कमरे में बंधक बनाकर रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन वहां उसे रखकर मारपीट की और फिर गुना ले गया। यहां उसे बेचने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी की मां और बहन ने उसकी निगरानी की। अभी दो दिन पहले उसे मौका मिला, तो वह उसके चंगुल से निकल आई। साथ ही, यहां आकर सीधे पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी की तलाश की जा रही है
थाने के एसआई बलवीर सिंह मावई ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। कुछ जगह दबिश भी दी गई है।