- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam City Congress Celebrated Democracy Honor Day, Congress Leaders Forgot To Wear Masks To Protest Against The Fall Of The Government
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के इस्तीफे का 1 वर्ष पूर्ण होने पर शहर कांग्रेस ने लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया है। शहर कांग्रेस के नेताओं ने गांधी उद्यान से भीमराव आंबेडकर तिराहे तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसी नेताओं ने संविधान की रक्षा करने की शपथ लेकर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया है।
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने के 1 साल पूरा होने पर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने पहुंचे कांग्रेसी नेता कोरोना काल में मास्क लगाना ही भूल गए। कार्यक्रम के दौरान अधिकांश कांग्रेसी नेता बिना मास्क के कोरोना की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते नजर आए। खासकर कांग्रेस की महिला नेत्रियों में कोरोना के संक्रमण को लेकर कोई भी खौफ दिखाई नहीं दिया।
गौरतलब है कि 20 मार्च 2020 को अल्पमत में आई कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था। इसके 1 वर्ष पूर्ण होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस ने लोकतंत्र सम्मान दिवस का आयोजन किया था। कार्यक्रम प्रभारी बटुकशंकर जोशी सहित शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल हुए।