Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मंच से संबोधित करते हुए शंकराचार्य।
- जगदगुरु द्विपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती सागर पहुंचे, दीक्षा व दर्शन कार्यक्रम हुआ
वर्तमान समय में हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से घिरा हुआ है। वह समस्या को दूर करने के लिए सरल रास्ता देखता है। इसी दौरान दलाल बीच में आ जाते हैं। वे कहते हैं सांई के पास चलो समस्या दूर हो जाएगी। या निर्मल बाबा के पास। लेकिन मुझे किसी ने बताया कि शिर्डी में जहां सांई हैं वहां लिखा है कि पॉकेट मारो से सावधान रहे। शिर्डी में पॉकेट मारो की इच्छापुरी क्यों नहीं होती है। दुखों को दूर करने में जो समर्थ हैं उन्हें हमको समझना चाहिए। क्योंकि चमत्कार हाथ की सफाई है। यह बातें सागर पहुंचे जगदगुरु द्विपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहीं। उन्होंने कहा समय मूल्यवान होता है। इसलिए उसका उपयोग अच्छे कार्यों के लिए करें।
दीक्षा व दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे भक्त
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती शुक्रवार रात सागर पहुंचे थे। वह आंबेडकर वार्ड स्थित ग्रीन गीतांजलि सिटी में रूके। शनिवार को दीक्षा एवं दर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इसके बाद दोपहर के समय शंकराचार्य के प्रवचन हुए। प्रवचनों में उन्होंने मनुष्य के कर्मों और समय को लेकर बताया।