Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार काे माैसम के तीन रंग देखने काे मिले। सुबह बादल छाए और दोपहर में तेज धूप निकली। 3 बजे के बाद फिर से मौसम बदला और बादल छा गए। शाम 4 बजे के बाद धूल भरी आंधी चली। इसके बाद बिजली कड़की और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। इससे मौसम में ठंडक घुल गई।
- 3.3 डिग्री लुढ़का दिन का पारा: शुक्रवार को सीजन की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं बूंदाबांदी होने के कारण 24 घंटे में दिन का पारा 3.3 डिग्री गिरावट के साथ 34.4 डिग्री दर्ज हुआ।
- 23-24 को फिर बूंदाबांदी के आसार: वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ शनिवार से सक्रिय हो रहा है। इसका अंचल में असर 23 और 24 मार्च को बूंदाबांदी के रूप में दिखेगा।
रात में बढ़ी गर्मी, दिन में हुई कम
तापमान सामान्य से अधिक पिछले दिन की तुलना
अधिकतम 34.4 डिग्री सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक 3.3 डिग्री कम
न्यूनतम 20.7 सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक 2.4 डिग्री अधिक