Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर12 घंटे पहले
फूलबाग पार्क में बॉयफ्रेंड को लेकर झगड़ती युवतियां, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा था वायरल।
- पुलिस भी पता कर रही है कि पार्क में झगड़ने वाली युवतियां कौन थीं
शहर के ‘लवर्स पार्क’ फूलबाग में शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। बॉयफ्रेंड को लेकर दो युवतियों में जमकर लात-घूंसे चले। वीडियो में एक युवती दूसरी को गालियां दे रही है। दूसरी युवती उससे कह रही है, तू कभी खुश नहीं रहेगी चुड़ैल। दो युवक मामले का संभालते नजर आ रहे हैं। ये लड़कियां कौन थीं और उनके साथ दो लड़के कौन थे, यह साफ नहीं हो सका है।
झगड़ रही युवतियों को समझाते दोनों युवक। एक युवती के साथ पहले से ही बैठा था, जबकि दूसरा अन्य युवती के साथ आया था
शनिवार दोपहर प्रमुख पार्क फूलबाग में युवक-युवती बैठे थे। युवती ब्लू जींस पहने थी। अभी दोनों एक दूसरे से बातें कर रहे थे, तभी वह एक अन्य लड़के के साथ सलवार सूट पहने दूसरी युवती आ गई। युवती ने जैसे ही जींस वाली युवती को देखा, तो गालियां देना शुरू कर दिया। बार-बार जोर से कहने लगी, तुझे यही मिला। इस पर जींस पहने हुए युवती को गुस्सा आ गया। उसने भी गालियां बकना शुरू कर दिया। दूसरी युवती में चांटे मारने शुरू कर दिए। यही नहीं, चप्पलें तक उतार लीं। युवती ने दूसरी महिला के साथ आए युवक को भी धक्का-मुक्की की। दोनों युवक बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे थे। पार्क में घूम रहे लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।
तू कभी खुश नहीं रहेगी चुड़ैल
जो युवक युवती के साथ पार्क में पहले से बैठा था उसका निक नेम अन्नू था। क्योंकि उसके साथ बैठी युवती बार-बार यही कह रही थी कि अन्नू यह क्या हो रहा है। दूसरी जो युवती सलवार सूट में आई थी, वह पार्क में बैठे युवक की पत्नी लग रही थी। वह बार-बार पति के साथ बैठी युवती से यही कह रही थी कि तू किसी का घर बिगाड़ रही है, कभी खुश नहीं रहेगी।
कोई नहीं पहुंचा पुलिस के पास
सोशल मीडिया वायरल होने के बाद पुलिस भी अलर्ट हुई, लेकिन जिस जगह यह घटना हुई थी। कोई भी युवती या युवक थाने नहीं पहुंचा है, पर एक बात जरूर है पार्क में बैठे लोगों को बिना टिकट के अच्छा खासा ड्रामा देखने को मिल गया।