शासकीय भूमि से हटाया कब्जा: माफिया से 50 लाख रुपए की शासकीय भूमि खाली कराने प्रशासन के बुलडोजर निकले, तीन घंटे में पांच लाख का अवैध निर्माण ढहाया

शासकीय भूमि से हटाया कब्जा: माफिया से 50 लाख रुपए की शासकीय भूमि खाली कराने प्रशासन के बुलडोजर निकले, तीन घंटे में पांच लाख का अवैध निर्माण ढहाया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Government Land Administration Of 50 Lakhs Got Vacant By Mafia, Illegal Construction Of Five Lakhs Demolished

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

50 लाख रुपए कीमत की 2400 वर्गफीट जमीन प्रशासन ने कराया खाली।

  • रांझी क्षेत्र के मोहनिया में हुई कार्रवाई, 2400 वर्गफीट में कर लिया था कब्जा
  • प्रशासन ने राजस्व, पुलिस व नगर निगम अमले के सहयोग से की कार्रवाई

माफिया विरोधी अभियान के क्रम में शनिवार को मोहनिया में एक बदमाश से 2400 वर्गफीट भूमि खाली कराई गई। बदमाश ने रसूख के दम पर यहां पांच लाख रुपए की लागत से पक्का निर्माण करा लिया था। यहां सूअर पालन कर रहा था। खाली कराई गई जमीन की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मोहनिया में मोनू उर्फ अनिल सोनकर द्वारा कब्जा करके सूअर पालन किया जा रहा था। अनिल सोनकर रांझी थाने का लिस्टेड गुंडा है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, शराब आदि के कुल 10 अपराध दर्ज हैं। उसने 2400 वर्गफीट में शासकीय भूमि पर कई साल से कब्जा कर रखा था। नोटिस के बावजूद उसने कब्जा नहीं हटाया।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खाली कराया गया कब्जा।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खाली कराया गया कब्जा।

तहसीलदार की अगुवाई में पहुंचा था अमला

तहसीलदार रांझी की अगुवाई में नगर निगम के उपायुक्त वेदप्रकाश, TI रांझी आरके मालवीय सहित लगभग 50 का बल दो JCB के साथ शनिवार सुबह पहुंचा। अमले ने लगभग तीन घंटे की कार्रवाई में अतिक्रमण हटाते हुए शासकीय जमीन को खाली करा लिया। वहां प्रशासन का शासकीय स्वामित्व वाला बोर्ड भी लगवा दिया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में तमाशबीन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…



Source link