सब इंस्पेक्टर की पट्टी बांधते सिंधिया.
ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) नीचे सड़क पर गिर गये. सड़क पर गिरने की वजह से उन्हें सिर में चोट लग गई.
सिंधिया समर्थकों की भीड़
स्टेट हैंगर पर सिंधिया समर्थकों की जबरदस्त भीड़ थी. इस दौरान हर कोई सिंधिया से मिलना चाह रहा था. पुलिस ने स्टेट हैंगर के अंदर से लेकर बाहर तक सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाया था. मौके पर पुलिस का बज्र वाहन भी सिंधिया के कार्यक्रम में शामिल था. सिंधिया जैसे स्टेट हैंगर पर पहुंचे उनके स्वागत के लिए उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी.
उनकी शिवराज के साथ मीटिंग भी हैपुलिस ने किसी तरह उन्हें काफिले की गाड़ी तक पहुंचाया. इसी दौरान जब सब इंस्पेक्टर काफिले के आगे चल रही वज्र वाहन में बैठने की कोशिश करने लगा. उसी दौरान उसका हाथ फिसल गया और वह वज्र वाहन से नीचे गिर गया. सिंधिया स्टेट हैंगर से सीएम शिवराज सिंह चौहान के पास पहुंचे और उन्होंने सीएम के पौधारोपण के कार्यक्रम में भाग लिया. इसके बाद उनकी शिवराज के साथ मीटिंग भी है.